Ranchi : झारखंड में मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बीते दो से राजधानी रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, सड़कों पर पानी भर गया है और लोग घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं।
रांची के स्कूल-कॉलेज बंद
राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले में रिकॉर्ड की गई है, जहां 155 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बोकारो में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारी बारिश को देखते हुए रांची के सभी स्कूल और कई कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
छह जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। विभाग ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे बिना जरूरत के घरों से बाहर न निकलें।
पांच जिलों में येलो अलर्ट
IMD ने साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, चतरा और दुमका जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान के साथ रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी ताज़ा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है।
कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना
वहीं, पलामू, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और गुमला जिलों में मौसम कुछ हद तक सामान्य रहेगा। इन इलाकों में हल्की बारिश के साथ बीच-बीच में धूप निकलने की संभावना है।
Also Read : झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें
Also Read : IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO
Also Read : BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट