Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jul, 2025 ♦ 11:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची की रवीना ने बॉलीवूड की इस film में बिखेरा अभिनय का जलवा
    झारखंड

    रांची की रवीना ने बॉलीवूड की इस film में बिखेरा अभिनय का जलवा

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची की बेटी और उभरती अभिनेत्री रवीना की नई हिंदी फिल्म “मर्डरबाद” 18 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रवीना ने पुलिस इंस्पेक्टर आदिति रावत की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

    इस बात की जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी। उन्होंने रवीना को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड और मारवाड़ी समाज का नाम रोशन किया है।

    रवीना मूल रूप से रांची की निवासी हैं और झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व महामंत्री की पुत्री हैं। उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट हाई स्कूल, डोरंडा से पढ़ाई की और संत जेवियर्स कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मुंबई जाकर अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा।

    मुंबई में उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया, जो विभिन्न चैनलों और यूट्यूब पर प्रसारित हुए हैं।

    फिल्म “मर्डरबाद” का निर्देशन अनरव चटर्जी ने किया है। फिल्म में नकुल रोशन शहदेव, कनिका कपूर, शारीब हाशमी, सलोनी बत्रा, मनीष चौधरी, अमोल गुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, मसुदा अख्तर, सुब्रत दत्ता, बरूण चंदा, विभा छिब्बर और उदय टिकेकर जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म के एक्शन डायरेक्टर शान कुशल हैं। इसकी शूटिंग राजस्थान और दार्जिलिंग में हुई है।

    रवीना को बधाई देने वालों में सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, राजेंद्र केडिया, मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

    Also Read : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से 17 हजार महिलाएं होंगी बाहर…जानें क्यों

    Also Read : भूधंसान से गिरिडीह का मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, सीसीएल ने शुरू किया मरम्मत कार्य

    18 July 2025 18 जुलाई 2025 acting talent Aditi Rawat Audience Appreciation Bollywood Daughter of Ranchi emerging artist female police character Film Release film review Hindi cinema Jharkhand actress Marwari community Murderbaad film pride of Jharkhand ranchi ranchi news Raveena theatres women empowerment अभिनय प्रतिभा आदिति रावत उभरती कलाकार झारखंड अभिनेत्री झारखंड गौरव दर्शकों की सराहना फिल्म रिलीज फिल्म समीक्षा बॉलीवुड मर्डरबाद फिल्म महिला पुलिस किरदार महिला सशक्तिकरण मारवाड़ी समाज रवीना रांची रांची की बेटी रांची समाचार सिनेमाघर हिंदी फिल्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद पायलट समुदाय की छवि को पहुंचा नुकसान : FIP
    Next Article लक्ष्मण हेम्ब्रम मर्डर केस का खुलासा, सौतेला भाई सहित दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा

    सहायक अध्यापकों ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से की मुलाकात, समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    July 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दो कार से मिले 1.5 क्विंटल गांजा, 5 तस्कर भी गिरफ्तार

    July 19, 2025
    कोडरमा

    CM हेमंत सोरेन ने दी तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

    July 19, 2025
    Latest Posts

    सहायक अध्यापकों ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से की मुलाकात, समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

    July 19, 2025

    लातेहार में दो कार से मिले 1.5 क्विंटल गांजा, 5 तस्कर भी गिरफ्तार

    July 19, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

    July 19, 2025

    पाकुड़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार…

    July 19, 2025

    लक्ष्मण हेम्ब्रम मर्डर केस का खुलासा, सौतेला भाई सहित दो गिरफ्तार

    July 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.