Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Oct, 2025 ♦ 1:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में बिजली व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम, अब पूरे शहर में अंडरग्राउंड होंगी 11 और 33 केवी लाइनें
    झारखंड

    रांची में बिजली व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम, अब पूरे शहर में अंडरग्राउंड होंगी 11 और 33 केवी लाइनें

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिजली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में अब भी बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है, खासकर आंधी, बारिश और बिजली गिरने के दौरान। इसका मुख्य कारण 11 और 33 केवी की ओवरहेड लाइनें हैं, जो खराब मौसम में बार-बार खराब हो जाती हैं। इस समस्या को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने अब पूरे शहर में इन लाइनों को अंडरग्राउंड करने का फैसला लिया है।

    JBVNL का दावा है कि जिन इलाकों में पहले से अंडरग्राउंड केबलिंग की गई है, वहां बिजली आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है और ब्रेकडाउन की घटनाएं भी कम हुई हैं। अब शेष बचे इलाकों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद प्रोजेक्ट बनाया जाएगा और फिर योजना को मंजूरी देकर कार्य शुरू कराया जाएगा।

    सर्वे के दौरान पानी, गैस, टेलीकॉम और सड़क विभाग जैसे यूटिलिटी विभागों से समन्वय किया जाएगा ताकि भविष्य में 20–30 साल तक किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या लाइन शिफ्टिंग की जरूरत न पड़े। जिन क्षेत्रों में यह कार्य होगा, वहां स्थानीय लोगों से भी बातचीत की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई असुविधा न हो।

    अभी तक रांची में 75% 33 केवी लाइनें अंडरग्राउंड हो चुकी हैं, जबकि 11 केवी लाइनें मात्र 20% भूमिगत की गई हैं। आंधी-पानी में इन्हीं लाइनें में सबसे ज्यादा गड़बड़ी होती है, इसलिए JBVNL अब शत-प्रतिशत अंडरग्राउंड केबलिंग की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    किन क्षेत्रों में अब तक हुआ अंडरग्राउंड काम?

    33 केवी लाइनें

    • ईस्ट डिविजन – 11 किमी
    • वेस्ट डिविजन – 8 किमी
    • कोकर – 49 किमी
    • सेंट्रल – 54 किमी
    • न्यू कैपिटल – 34 किमी
    • डोरंडा – 20 किमी

    इन इलाकों में मुख्य रूप से सर्किट हाउस, मेन रोड, सुजाता चौक, न्यू मोरहाबादी, पारस टोली, हिनू, चडरी, शहीद चौक, अपर बाजार आदि शामिल हैं।

    11 केवी लाइनें

    रांची सदर, अरगोड़ा, हरमू, राजभवन, मोरहाबादी, कांके, नामकुम, हटिया, विधानसभा, मदर डेयरी, पंडरा, कुसई, एयरपोर्ट, आईटीआई, पुंदाग, फिरायालाल, कचहरी चौक आदि इलाकों में अंडरग्राउंडिंग हो चुकी है।

    JBVNL का प्रयास है कि यह कार्य सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए, जल्दी और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए ताकि रांची के नागरिकों को स्थायी रूप से बिजली कटौती से राहत मिल सके।

    Also Read : बिहार से साउथ इंडिया की सीधी हवाई कनेक्टिविटी, जानें फ्लाइट शेड्यूल और किराया

    11 केवी लाइन 33 केवी लाइन अंडरग्राउंड वायरिंग रांची जेबीवीएनएल जेबीवीएनएल प्रोजेक्ट झारखंड न्यूज झारखंड पावर अपडेट झारखंड बिजली खबर बिजली व्यवस्था सुधार रांची अंडरग्राउंड केबलिंग रांची पावर इंफ्रास्ट्रक्चर रांची पावर कट रांची बिजली आपूर्ति रांची बिजली कटौती रांची बिजली संकट रांची ब्रेकडाउन लाइन रांची मौसम बिजली रांची यूटिलिटी सर्वे रांची विकास कार्य रांची शहर बिजली व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार से साउथ इंडिया की सीधी हवाई कनेक्टिविटी, जानें फ्लाइट शेड्यूल और किराया
    Next Article CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर बोले, “पछतावा नहीं, भगवान ने मुझसे करवाया”

    Related Posts

    झारखंड

    सारंडा अभयारण्य पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राज्य सरकार दबाव में

    October 7, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अब बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाए सख्त नियम

    October 7, 2025
    झारखंड

    डॉ. इरफान अंसारी का बीजेपी पर हमला, बोले- धर्म के आधार पर राजनीति बर्दास्त नहीं

    October 7, 2025
    Latest Posts

    सारंडा अभयारण्य पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राज्य सरकार दबाव में

    October 7, 2025

    बिहार चुनाव: आचार संहिता लागू होते ही हटाए जा रहे बैनर और पोस्टर

    October 7, 2025

    झारखंड में अब बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाए सख्त नियम

    October 7, 2025

    डॉ. इरफान अंसारी का बीजेपी पर हमला, बोले- धर्म के आधार पर राजनीति बर्दास्त नहीं

    October 7, 2025

    CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर बोले, “पछतावा नहीं, भगवान ने मुझसे करवाया”

    October 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.