Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Jul, 2025 ♦ 10:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : खाली हुआ JAC चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का पद, छात्रों से जुड़े कई जरूरी काम में होगी देरी
    झारखंड

    रांची : खाली हुआ JAC चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का पद, छात्रों से जुड़े कई जरूरी काम में होगी देरी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष और उपाध्य का पद बुधवार से खाली हो गया है। चेयरमैन अरविंद प्रसाद सिंह और उपाध्यक्ष फूल सिंह मंगलवार को रिटायर हो गए हैं। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इन पदों पर किन्हीं की नियुक्ति नहीं की गई है।

    इसका खामियाजा राज्य के बच्चों को भुगतना पड़ सकता है। नियम के मुताबिक जब तक JAC के चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हो जाती है यहां किसी प्रकार का कोई काम संभव नहीं है। ऐसे में हाल में संपन्न मैट्रिक और इंटर की रिजल्ट अटक गया है । 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को फिलहाल इसका इंतजार करना पड़ सकता है।

    गरीब बच्चों के इंजीनियरिंग की तैयारी भी प्रभावित
    इतना ही नहीं शिक्षा विभाग की तरफ से गरीब बच्चों के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। अकांक्षा नाम की इस योजना में बच्चों का चयन भी JAC के माध्यम से किया जाता है। इसके चयन की प्रक्रिया भी आखिरी चरण में है लेकिन अब बिना चेयरमैन की नियुक्ति के इनकी घोषणा संभव नहीं है। इसके अलावा मॉडल स्कूल और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन परीक्षा भी विचाराधीन है।

    शिक्षा सचिव ने कहा- नियुक्ति प्रक्रिया शुरू जल्दी होगी नाम की घोषणा
    इस संबंध में शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया बहुत पहले ही शुरू कर दी गई है। इस पर विभाग की तरफ से काम जारी है। बहुत जल्द इसकी घोषणा कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग की तरफ से प्रस्तावित नाम पर CM अनुशंसा करते हैं।

    छह साल बाद रिटायर हुए अरविंद प्रसाद
    अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह की नियुक्ति 2015 में हुई थी। इनका कार्यकाल तीन वर्षों का होता है। पहला कार्यकाल इनका 2018 में समाप्त हो रही थी। तत्कालीन रघुवर सरकार ने इन्हें एक और कार्यकाल के लिए नियुक्त किया था। मंगलवार को इनका दूसरा टर्म भी पूरा हो गया। इन्होंने बताया कि इनके कार्यकाल में JAC के कार्यों को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया।

    JAC के ये काम हो सकते हैं प्रभावित
    1. मैट्रिक-इंटर की पूरक परीक्षा का रिजल्ट
    2. प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग की परीक्षा
    3. आमिल-फाजिल परीक्षा का परिणाम
    4. आकांक्षा की परीक्षा
    5 मॉडल स्कूल और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की परीक्षा
    6. 8वीं से 10वीं तक की परीक्षा के रजिस्ट्रेशन में होगी देरी

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : मेयर आशा लकड़ा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिला प्रतिनिधिमंडल, अधिकारों में कटौती की शिकायत
    Next Article 16 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    July 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : JPSC 2023 फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत बने टॉपर

    July 25, 2025
    जमशेदपुर

    Durand Cup 2025: जमशेदपुर FC ने त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-2 से दी मात, निकिल बरला बने हीरो…

    July 24, 2025
    Latest Posts

    पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने जारी किया सत्र 2025-26 का खेल कैलेंडर, 5 अगस्त से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

    July 25, 2025

    राजस्थान में बड़ा हादसा, स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौ’त, 40 अभी भी मलबे में फंसे

    July 25, 2025

    शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, एफपीआई की बिकवाली से निवेशकों की चिंता बढ़ी

    July 25, 2025

    सड़क हादसे में डायल 112 के ASI इंद्रदेव यादव जख्मी, हायर सेंटर रेफर

    July 25, 2025

    PM मोदी ब्रिटेन यात्रा के बाद मालदीव पहुंचे, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    July 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.