Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 6:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: चोरी का आरोप लगा मालिक ने की पिटाई, युवक ने की आत्महत्या
    झारखंड

    रांची: चोरी का आरोप लगा मालिक ने की पिटाई, युवक ने की आत्महत्या

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: जिले के चुटिया इलाके के रहने वाले मुकेश नाम के युवक ने अपने मालिक के प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले मुकेश ने अपने मोबाइल में ही अपना बयान भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें फांसी लगाने की वजह अपने मालिक को बताया है।
    मुकेश ने आत्महत्या से पहले अपने ही मोबाइल से अपना बयान रिकॉर्ड किया है। मुकेश के मोबाइल से मिले वीडियो में मुकेश यह बता रहा है की वह अपने मालिक के प्रताड़ना से परेशान है। उसके मालिक ने उस पर चोरी का इल्जाम लगा कर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने अपने दोस्त को भी बुला कर उसके साथ बुरा सलूक किया। मौत को गले लगाने से पहले मुकेश ने पूरे मामले के लिए दोषी अपने मालिक को बताया है।
    चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश, सुबोध शर्मा नाम के शख्स के यहां काम किया करता था। सुबोध शर्मा का प्लाई का कारोबार है। सुबोध शर्मा के गोदाम में एक चोरी को लेकर मुकेश को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक मुकेश के भाई आदित्य सिंह ने बताया कि मुकेश के मालिक सुबोध शर्मा ने उसपर 10 लाख रुपए की चोरी का आरोप लगाया गया था। चोरी के आरोप को लेकर मुकेश के साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। मुकेश के भाई आदित्य के अनुसार मुकेश पर लगातार यह दबाव बनाया जा रहा था की वह पैसे लौटाए, जबकि मुकेश का इस चोरी में कोई हाथ नहीं था।
    मुकेश की मौत से पहले बनाए गए वीडियो और उसके भाई आदित्य सिंह के बयान पर चुटिया थाने में सुबोध शर्मा और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रांची के सिटी डीएसपी अमित सिंह ने बताया कि कांड दर्ज कर लिया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है, जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: पुलिस ने किया 2 चेन स्नैचर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका की मां के साथ हुई थी छिनतई
    Next Article रामगढ़ में कुएं से युवती का शव बरामद

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.