Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 1:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अपराध रोकने रांची पुलिस गली-मोहल्ले में करेगी पैदल गश्ती : SSP
    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध रोकने रांची पुलिस गली-मोहल्ले में करेगी पैदल गश्ती : SSP

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 8, 2025Updated:January 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में छेड़खानी और गुंडई से लेकर छोटे-बड़े क्राइम को अंजाम देने वाले क्रिमिनल्स की कमर की रीढ़ तोड़ देने की खुली छूट रांची पुलिस को दे दी गयी है। DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने राजधानी के तमाम थानेदारों को साफ-साफ कह दिया है कि किसी भी हाल में कानून तोड़ने वालों को नहीं बख्शें। पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने आज यानी बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। मीटिंग में रांची के रुरल एसपी सुमित कुमार, शहर के DSP रैंक के सभी अधिकारी और तमाम थानों और ओपी के प्रभारी मौजूद रहे।

    पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं ट्रांसपोर्टेशन पर पूरी तरही से रोक लगाने का निर्देश दिया। नागरिक सेवाओं जैसे पोसपोर्ट/चरित्र सत्यापन के लिये आवेदनों का तय समय सीमा के अन्दर निष्पादन करने की बात कही। इसके अलावा छेड़खानी करने वाले मनचलों को सबक सिखाने का हुक्म दिया। शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के रेडियस में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने, थाना क्षेत्र में घटित घटनाओं की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देने, अनसुलझे कांडों का त्वरित उ‌द्भेदन करने का भी निर्देश दिया। SSP ने संवेदनशील इलाकों में CCTV लगाने की बात कही। वहीं, वाहन चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने, गली-मुहल्लों में प्रभावी पैदल गश्ती करने, त्वरित विचारण के लिये कांडों का चयन करने, जमानत पर छुट्टा घूम रहे शातिर अपराधियों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश भी दिया। अफीम की खेती को तहस-नहस कर करने और किसानों को वैकल्पिक खेती के लिये जगाने का दिशा-निर्देश भी बैठक में दिया गया। साईबर क्राइम को कंट्रोल करने के वास्ते कार्य योजना तैयार कर जनजागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने को कहा गया।

    वहीं, थाना दिवस पर हर शनिवार को जमीन से जुड़े लफड़ों का निपटाने को कहा गया। साथ ही भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं निष्पादन की दिशा में तेजी लाने एवं नशीली मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं अवैध तस्करी पर पूरी तरह नकेल कसने का निर्देश दिया गया। साथ ही DSP स्तर के सभ धिकारियों को थानेदाों को दिये गये निर्देशों का समयबद्ध तरीके से पालन करते हुए अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

    Also Read : खड़े ट्रकों से तेल टपाने को लगाया था गजब फॉर्मूला… जानें

    Ranchi police will patrol streets on foot to prevent crime: SSP अपराध को रोकने रांची पुलिस गली-मोहल्ले में करेगी पैदल गश्ती : SSP रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleMSME इकाईयों की हालत पर समीक्षा कर गये प्रमंडलीय आयुक्त
    Next Article तिरुपति मंदिर में कैसे मची भगदड़, जिसने ली 6 श्रद्धालुओं की जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.