Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Sep, 2025 ♦ 9:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह पर कसा शिकंजा, स्नैचर सहित सोनार गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह पर कसा शिकंजा, स्नैचर सहित सोनार गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं को DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बेहद गंभीरता से लिया। स्नैचिंग को रोकने और उचक्कों को दबोचने के लिए खास खास रणनीति बनाई। सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। इस टीम को अपराधियों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसी दरम्यान बीते 11 सितंबर को चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए चुटिया थाना कांड संख्या 216/2025 दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें अपराधी की पहचान असरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे घटना में इस्तेमाल बाइक के साथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद असरुद्दीन ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह रांची के विभिन्न इलाकों में अब तक 12 से 14 चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

    सोना खरीदने वाला ज्वेलर भी गिरफ्तार

    आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कडरु फुल टोली स्थित महामाया ज्वेलर्स के मालिक पप्पु सोनार को भी पकड़ा। उसकी दुकान से महिला की छिनी गई चेन समेत लगभग 30 ग्राम सोना बरामद हुआ। बरामद सोने में कुछ हिस्सा पिघलाकर नई ज्वेलरी भी बनाई गई थी।

    आपराधिक इतिहास से भरे दोनों आरोपी

    करीब 45 साल का असरुद्दीन अंसारी लोहरदगा के हीरी बडकाटोली का रहने वाला है। वहीं, 40 साल का सोनार पप्पु कुमार रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में रहता है। असरुद्दीन अंसारी और पप्पु सोनार दोनों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। पहले भी कई लूट और छिनतई के मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई के बाद शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/09/ssp.mp4

    Also Read : स्वच्छता को लेकर सख्त हुआ रांची नगर निगम, 6 दुकानों पर लगाया 18 हजार का जुर्माना

    Ranchi police tightened the noose on chain snatching gang snatcher and goldsmith arrested रांची रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह पर कसा शिकंजा स्नैचर सहित सोनार गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, कहा: सरकार प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेल रही है…
    Next Article राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले

    September 13, 2025
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, कहा: सरकार प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेल रही है…

    September 13, 2025
    झारखंड

    खरसावां पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपराध की योजना बना रहे दो पकड़ाए…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ रिकॉर्ड निपटारा, सुलझाये गये 20.61 लाख मामले

    September 13, 2025

    रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह पर कसा शिकंजा, स्नैचर सहित सोनार गिरफ्तार

    September 13, 2025

    बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, कहा: सरकार प्रशासन को बंधक बनाकर सत्ता का खेल खेल रही है…

    September 13, 2025

    खरसावां पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपराध की योजना बना रहे दो पकड़ाए…

    September 13, 2025

    स्वच्छता को लेकर सख्त हुआ रांची नगर निगम, 6 दुकानों पर लगाया 18 हजार का जुर्माना

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.