Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सोमवार देर रात हेल्पलाइन नंबर 8987790601 सार्वजनिक किया गया। इस नंबर के माध्यम से नागरिक ट्रैफिक जाम की जानकारी फोन या व्हाट्सएप के जरिए साझा कर सकते हैं। साथ ही, वे ट्रैफिक सुधार के लिए सुझाव भी दे सकते हैं।
रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही किसी स्थान पर जाम की सूचना मिलेगी, ट्रैफिक जवान तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा, नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उपयुक्त पाए जाने पर उन्हें लागू भी किया जा सकता है।
डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने ट्रैफिक जवानों को निर्देश दिया है कि वे ड्यूटी के दौरान शालीन व्यवहार बनाए रखें। किसी भी तरह की अभद्रता की शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने यह भी बताया कि यदि किसी नागरिक को स्पीड ब्रेकर, अनावश्यक कट या अन्य ट्रैफिक से जुड़ी समस्या है, तो वे भी इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं।
रांची पुलिस का यह कदम शहर में सुचारु और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।
Also Read : पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त
Also Read : चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब
Also Read : चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त
Also Read : झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Also Read : झारखंड में मानसून की दस्तक, कल तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट