Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार एरिया कमांडर ने तान दिया था डीएसपी पर पिस्टल, सूझबूझ से पकड़ाया एरिया कमांडर समेत तीन नक्सली
    झारखंड

    रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार एरिया कमांडर ने तान दिया था डीएसपी पर पिस्टल, सूझबूझ से पकड़ाया एरिया कमांडर समेत तीन नक्सली

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर तुलसी पाहन समेत तीन नक्सलियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में तुलसी पाहन, राकेश कुमार दास और प्रदीप गाड़ी उर्फ लादेन शामिल है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर मुख्यालय 1 डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में यह उपलब्धि मिली है। अनगड़ा और तुपुदाना से नक्सलियों को पकड़ा गया है। मंगलवार को नामकुम थाना में रखकर कई घन्टे पुछताछ की गई।हटिया एएसपी विनित कुमार, डीएसपी मुख्यालय प्रथम नीरज कुमार एवं स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने लगभग पांच घंटे पुछताछ की। पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना हैं। बुधवार को एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा इस मामले में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा कर सकते है।
    सूत्रों के अनुसार एसएसपी को सूचना मिली और उनके निर्देश पर डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम को टाटीसिलवे के रास्ते अनगड़ा और खेलगांव ओपी क्षेत्र के बॉर्डर पर पहुंची। पुलिस को आता देख तुलसी पाहन ने फायरिंग के लिए पिस्टल निकाल कर डीएसपी की ओर तान लिया था। परन्तु डीएसपी ने सतर्कता बरतते हुए उसे पकड़ लिया। वहीं अन्य पुलिस वाले ने मोर्चा सम्भाल कर चारों ओर से घेर लिया। फिर डीएसपी की सूझबूझ से तुलसी को दबोचे गए।वहीं दस्ते में शामिल दो से तीन सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के बाद कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर जारी है।

    एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर हुई करवाई
    एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में यह कामयाबी मिली है। हालांकि फिलहाल पुलिस अन्य गिरफ्तारी व अन्य जानकारी देने से इंकार कर रही है। सूत्रों के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर मुख्यालय 1 डीएसपी नीरज कुमार ने खेलगांव ओपी एवं अनगड़ा थाना सीमा से तुलसी पाहन ( हेसल अनगड़ा निवासी) को गिरफ्तार किया है। तुलसी की निशानदेही पर पुलिस ने तुपुदाना से प्रदीप गाड़ी उर्फ लादेन (सतरंजी निवासी) एवं राकेश कुमार दास (कल्याणपुर,सिंह मोड़ निवासी ) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने एक रेगुलर कार्बाइन सहित पाँच हथियार बरामद किया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनदियों तालाबों, डैम और झील आदि का इस्तेमाल छठ महापर्व के लिए किया जा सकेगा, सरकार की ओर से पहले से जारी दिशा निर्देशों में किया जाएगा आंशिक संशोधन
    Next Article नहाय खाय के साथ सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ आज से शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    Latest Posts

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.