Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 12:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर को दबोचा, दो स्वर्ण व्यवसायी भी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर को दबोचा, दो स्वर्ण व्यवसायी भी गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची की सदर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर और दो स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में मध्यप्रेदश निवासी शंकर कन्हैया सोलकी, जुजू आदिवासी, मंगल सिंह और रामगढ़ निवासी स्वर्ण व्यवसायी मनीष कटारिया एवं रौशन कुमार शामिल है। इनके पास से तीन टूकडा गला हुआ सोना जिसका वजन 71 ग्राम, (सात लाख), एक चांदी का सिक्का एवं दो चांदी का विस्कुट कुल वजन 25 ग्राम (25 हजार),दो मोबाईल, ताला तोडने के लिए लोहे का बना विशेष औजार, एक बडा पेचकश और एक सलाई रिच, गुलेल और टॉर्च बरामद किया गया है।

    सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार रात बताया कि शहर में हो रहे चोरी की घटना का खुलासा करने को लेकर दिये गये निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर कोकर चौक स्थित सैमफोर्ड अस्पताल के पास संदिग्ध अवस्था में तीन लोगों को पकडा।

    पकडाये व्यक्ति के जगह की तलाशी के क्रम में पुलिस ने तीनों के पास से ताला तोडने के लिए लोहे का बना विशेष औजार एक बडा पेचकश एक सलाई रिंच, गुलेल, टॉर्च बरामद किया। पूछने पर तीनों ने बताया कि ये अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य है। जो मुख्यतः गुना जिला, मध्यप्रदेश के रहने वाले है। इस गिरोह में करीब 40-50 पुरुष और 15-20 महिलाएं है। पार्टी गैंग का मुख्य काम दिन में गुब्बारा, खिलौना, झूला और अन्य छोटे-छोटे सामानों को बिक्री किये जाने के क्रम में बंद पडे घरों को चिन्हित कर रात में उक्त घर में चोरी की घटना को अंजाम देना है।

    गिरोह मुख्य रुप से घरों में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर लेते है। साथ ही पूर्व से सांठ-गांठ किये गये चिन्हित ज्वेलरी दुकानों में जेवरात को बेच देते है। तीनों के जरिये बताया गया कि पिछले करीब एक वर्ष से शहर के अलग-अलग ईलाकों में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शहर में बंद पड़े मकानों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते आ रहे है। उक्त तीनों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के गहनों को रामगढ जिला स्थित केके ज्वेलर्स से बरामद किया है। केके ज्वेलर्स के मालिक मनीष कटारिया और उनके सहयोगी रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में रांची शहर के विभिन्न थानों में पूर्व से अनेक कांड दर्ज है। उक्त गिरोह के जरिये रांची के अलावे जमशेदपुर, रामगढ़ सहित अन्य जिलों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

    Also Read : खेत में गिरकर हो गई मां की मौ’त, ला’श से लिपटकर रोता रहा बच्चा

    दो स्वर्ण व्यवसायी भी गिरफ्तार रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौ’त
    Next Article हजारीबाग में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद आगजनी, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025
    खेल

    भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट : द ओवल में होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    मालेगांव विस्फोट मामला : NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित सहित सभी आरोपियों को किया बरी

    July 31, 2025
    Latest Posts

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025

    मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात

    July 31, 2025

    भारत-इंग्लैंड पांचवां टेस्ट : द ओवल में होगी कांटे की टक्कर, जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

    July 31, 2025

    मालेगांव विस्फोट मामला : NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित सहित सभी आरोपियों को किया बरी

    July 31, 2025

    नामकुम रेलवे क्रॉसिंग के पास श्री साईं बस के खलासी की बॉडी मिली, पुलिस जांच में जुटी

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.