Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2025 ♦ 9:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»साइबर ठगी करने वाले अपराधी को रांची पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर दबोचा
    क्राइम

    साइबर ठगी करने वाले अपराधी को रांची पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर दबोचा

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची साइबर थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 24 घंटे में साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किए गए हैं, जो ठगी की रकम से ऑनलाइन मंगाए गए थे। इसकी जानकारी पुलिस कप्तान चन्दन कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता शिव शक्ति नगर, कोकर, रांची निवासी सूरज साहेब ने 28 मई 2025 को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 मई को उन्हें RBL क्रेडिट कार्ड के चार्ज कटने के नाम पर एक व्हाट्सएप लिंक और APK फाइल भेजी गई थी। उस लिंक पर क्लिक करते ही उनके कार्ड से ₹1,08,479 की अवैध निकासी कर अमेजन से ऑर्डर कर दिया गया।

    उनकी इस शिकायत पर थाना कांड संख्या 132/2025 के तहत IPC की धारा 318(4), 319(2), 336(3) व आईटी एक्ट की धारा 66 और 66(D) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। जहां जांच में पता चला कि ठगी की गई राशि से पैनासोनिक का 1.5 टन एसी, सैमसंग का 246 लीटर फ्रिज और OPPO मोबाइल फोन मंगाए गए थे। ये सभी सामान देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में डिलीवर किए गए थे। जिसके बाद SIT की टीम ने सोनारायठाढ़ी थाना पुलिस की मदद से आरोपी अजय कुमार (उम्र 22 वर्ष, ग्राम खपचावा, जिला देवघर) को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के बताए स्थान से पैनासोनिक एसी, सैमसंग फ्रिज और दो OPPO मोबाइल जब्त किया गया।

    वहीं सख्ती से पूछताछ किये जाने पर अजय कुमार ने कबूल किया कि वह अन्य साथियों के साथ मिलकर APK फाइल भेजकर लोगों को ठगता था। ठगी से मिली रकम से ऑनलाइन सामान मंगवाता था या फिर अन्य अपराधियों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर नकद में लेता था। इस गिरोह में कुल 6 और लोग शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभी जारी है।

    फिलहाल पुलिस को छापेमारी में पैनासोनिक कंपनी का 1.5 टन एसी, सैमसंग कंपनी का 246 लीटर फ्रिज और दो OPPO मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

    इस छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी, इंस्पेक्टर राहुल कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर आकाश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार (सोनारायठाढ़ी थाना), साइबर थाना की टेक्निकल टीम: लखेन्द्र बेदिया, राजकुमार उरांव, संदीप कुमार, भावेश प्रसाद शामिल थे। पुलिस ने जनता से यह अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक न करें।

    Also Read : तीनों सेनाओं में बढ़ेगा तालमेल और अनुशासन! भारत सरकार ने लागू किया इंटर-सर्विस अधिनियम 2023

    .apk फाइल 08 24 घंटे में कार्रवाई 479 fraud 479 ठगी accused arrested action within 24 hours Amazon order APK file Chandan Kumar Sinha cyber crime cyber fraud Cyber Police Station electronic items jharkhand Kokar online scam press conference ranchi Ranchi Police RBL credit card RBL क्रेडिट कार्ड Shiv Shakti Nagar Suraj Saheb WhatsApp link अमेजन ऑर्डर आरोपी गिरफ्तार इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑनलाइन ठगी कोकर चन्दन कुमार सिन्हा झारखंड प्रेस कांफ्रेंस रांची रांची पुलिस व्हाट्सएप लिंक शिव शक्ति नगर साइबर अपराध साइबर ठगी साइबर थाना सूरज साहेब ₹1
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का आदेश : NEET PG 2025 अब एक ही शिफ्ट में
    Next Article JAC 10वीं में 45% अंक लाने वालों को भी ₹10,000 की स्कॉलरशिप, 15 लाख तक का लोन…

    Related Posts

    झारखंड

    ADG तदाशा मिश्रा के घर सेंधमारी, 10 लाख के नुकसान का अनुमान

    May 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    फोन कॉल पर उलझाये रखा ठेकेदार को, अकाउंट से उड़ा डाले एक लाख

    May 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मिक्सर मशीन वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो घायल

    May 31, 2025
    Latest Posts

    ADG तदाशा मिश्रा के घर सेंधमारी, 10 लाख के नुकसान का अनुमान

    May 31, 2025

    फोन कॉल पर उलझाये रखा ठेकेदार को, अकाउंट से उड़ा डाले एक लाख

    May 31, 2025

    मिक्सर मशीन वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो घायल

    May 31, 2025

    मजदूर के बेटे ने 94.8% अंक लाकर किया कमाल, बना साइंस 12वीं का तीसरा टॉपर…

    May 31, 2025

    बिहार में 47 IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    May 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.