Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 7:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांचीः कटे हुए हाथ की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, दंपती के दावे से हलकान रही पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    रांचीः कटे हुए हाथ की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, दंपती के दावे से हलकान रही पुलिस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र तेतर टोली में बाल्टी में मिला कटा हुआ हाथ एक कैंसर मरीज का निकला। रविवार की सुबह सुबह कटा हुआ हाथ मिलने से सनसनी फैल गई थी।

    क्या है पूरा मामला

    रविवार की सुबह बरियातू इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब राजधानी मेडिकल के पास एक बाल्टी में एक कटा हुआ हाथ मिला। आनन-फानन में पुलिस वालों को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई कटे हुए हाथ को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दे पाया। इसी बीच एक पुलिस वाले की नजर बाल्टी में पड़े एक पर्चे पर गई। जिसमें रिम्स के कैंसर विभाग का कोई नंबर लिखा था। आनन-फानन में पुलिस की टीम कटे हुए हाथ को लेकर रिम्स के कैंसर विभाग पहुंची और जब डॉक्टरों को दिखाया तो एक अलग ही कहानी सामने आई।

    परिजन छोड़ चले गए थे हाथ
    रिम्स के डॉक्टरों ने बरियातू पुलिस को बताया कि रामगढ़ के रहने वाले एक युवक के हाथ में कैंसर था। जिसकी वजह से ऑपरेशन कर उसका हाथ काट दिया गया था। हाथ को जांच के लिए परिजनों को दिया गया था, लेकिन परिजन काफी गरीब हैं, इसलिए उन्होंने जांच घर के पास ही हाथ को छोड़ दिया और वहां से चले गए। इसी बीच कटे हाथ पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी और वह किसी अनहोनी की आशंका से डर गए।

    इधर एक दंपती का दावा बेटी का है हाथ

    एक तरफ जहां पर यात्री पुलिस कटे हुए हाथ की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई थी तो दूसरी तरफ बरियातू का ही रहने वाला एक दंपती थाने पहुंच कटे हुए हाथ को अपनी गायब बेटी का बताने लगा। दंपती के दावे की वजह से पुलिस के होश उड़ गए। दंपती ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए बताया कि वही उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है और उसे मार डाला है। आनन-फानन में पुलिस की टीम उस युवक को भी उठा कर ले आयी। थोड़ी देर बाद युवक ने लड़की का पता बता दिया वह लड़की जीवित निकली। लड़का और लड़की दोनों अपनी मर्जी से घर से निकल गए थे, लेकिन उनके परिजनों ने कटे हुए हाथ पर अपनी दावेदारी दिखा कर थोड़ी देर के लिए रांची पुलिस को चिंता में डाल दिया।

    Crime news jharkhand Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : सेलिब्रेशन के मालिक राकेश प्रसाद उर्फ रॉकी का निधन
    Next Article देवघरः एनडीआरएफ ने नदी से निकाला शव, शनिवार को नहाने के दौरान डूबा था समीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026
    Latest Posts

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    पताही हवाई अड्डे पर जल्द शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा

    April 19, 2026

    JPSC परीक्षा की पहली पाली में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.