Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 9:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रेड जोन से बाहर रांची, अब ऑरेंज जोन में
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड जोन से बाहर रांची, अब ऑरेंज जोन में

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • आज चार और कोरोना संक्रांमित मरीज हुए स्वस्थ
    • जिले में कोरोना संक्रमण के अब 15 सक्रिय मामले
    • रांची का टेस्टिंग रेट देश भी बेहतर
    • डबलिंग रेट में रांची राज्य और देश से भी आगे
    • जिले में कोरोना के 10 केस प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए

    रांची। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफल होते हुए रांची जिला ने कई उपलब्धियां हासिल की है। अब रांची जिला रेड जोन से बाहर हो गया है। उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उपायुक्त रांची ने उप विकास आयुक्त, रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर के साथ संयुक्त रूप से रांची समाहरणालय ब्लॉक A स्थित कमरा संख्या 207 में प्रेस को संबोधित किया।

    • रेड जोन से ऑरेंज जोन में आई रांची

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने बताया कि रांची जिला अब रेड जोन से बाहर आ गया है। रांची अब ऑरेंज जोन में है जो जिला प्रशासन की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रेड जोन से ऑरेंज जोन में आना एक मुश्किल पड़ाव है, टीमवर्क और लोगों के सहयोग से हमने यह उपलब्धि पाई है।

    • कोरोना संक्रमित चार और मरीज हुए स्वस्थ

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त रांची ने बताया किस जिले में अब सिर्फ कोरोना के 15 ही एक्टिव केस बचे हैं। आज 4 और मरीज ठीक हो गए हैं, जो जल्द ही अपने घर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 112 केस में 95 मरीज ठीक हो चुके हैं। रांची जिला राज्य में दो अन्य जिलों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर है।

    कोरोना संक्रमण के रोकथाम में जिला की अन्य उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने कहा की एक्टिव केसेस पर लैक ऑफ़ पापुलेशन के मामले में झारखंड पांचवें स्थान पर है, जबकि पॉजिटिविटी रेट के मामले में जिला पूरे राज्य में छठे स्थान पर है। रांची जिला का केस पॉजिटिविटी रेट 1.18% है।

    • रांची जिला का डबलिंग रेट राज्य से भी बेहतर

    कोरोना संक्रमण के डबलिंग रेट के मामले में रांची जिला का प्रतिशत राज्य से भी बेहतर है। कुछ दिन पहले रांची जिला में डबलिंग रेट 3.5% था, जो राज्य और देश से भी ज्यादा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में सार्थक प्रयास की वजह से डबलिंग रेट 57.92% पहुंच गया है। उपायुक्त ने बताया डबलिंग रेट वह मानक होता है जिससे पता चलता है कि किस रेट से कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं।

    • टेस्टिंग रेट के मामले में भी रांची जिला आगे

    उपायुक्त रांची ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टेस्टिंग रेट के मामले में भी रांची जिला आगे है। अब तक रांची जिला में करीब 10000 टेस्ट किए जा चुके हैं, जो कि देश के औसत जांच दर से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि देश का औसत जांच दर प्रति लाख 205 है, जबकि रांची जिला में यह दर प्रति लाख 285 है।

    • कोरोना संक्रमण के 10 मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त रांची ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 15 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 10 मामले प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए हैं।

    coronavirus cases covid 19 Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : बच्चों का सीखना एक सामाजिक प्रक्रिया होने के नाते विद्यालयों में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण : उपयुक्त
    Next Article कोडरमा में 11, सिमड़ेगा में 4, रांची में 2 व जमशेदपुर में 3 मिला और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 350

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.