Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में छठ महापर्व की तैयारी जोरों पर, RMC प्रशासक ने घाटों का किया निरीक्षण
    झारखंड

    रांची में छठ महापर्व की तैयारी जोरों पर, RMC प्रशासक ने घाटों का किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2025Updated:October 16, 2025No Comments3 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर निगम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम ने छठ महापर्व को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में आज नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्णरेखा घाट, तेतरी टोली नामकुम छठ घाट, बनस तालाब और नायक तालाब का दौरा कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सिविल कार्यों की समीक्षा की।

    प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ व्रतियों के लिए घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई, जलाशयों के चारों ओर सुरक्षा घेराबंदी और कचरा निस्तारण की पूरी व्यवस्था की जाए। उन्होंने घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने को भी कहा।

    विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने जलाशयों के आस-पास अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि इसके लिए एक समर्पित टीम गठित की जाएगी जो निगरानी करेगी।

    प्रशासक ने कहा कि घाटों पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और सभी आवश्यक मरम्मत जैसे टूटे हुए सीढ़ियों की सुधराई, अस्थाई घाटों का विस्तार, तथा सुरक्षा घेराबंदी एक सप्ताह के अंदर पूरी कर ली जाएगी।

    स्वर्णरेखा घाट में गाद निकालने का कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाई मास्ट लाइट लगाने, घास काटने और श्रद्धालुओं के लिए अधिक जगह बनाने की व्यवस्था की जाएगी। इस घाट की छठ पूजा समिति ‘स्टेन रोज क्लब’ ने 20 चेंजिंग रूम की मांग की, जिस पर प्रशासक ने उचित व्यवस्था जल्द करने का आश्वासन दिया।

    तेतरी टोली घाट की सफाई और व्यवस्था को प्रशासक ने सराहा और बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए निगम की टीम को निर्देशित किया।

    बंस तालाब क्षेत्र में छठ महापर्व तक नो एंट्री की व्यवस्था लागू की जाएगी और तालाब की सफाई और सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।

    नायक तालाब में मरम्मत, पेंटिंग और पेवर ब्लॉक के कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया है।

    अंत में प्रशासक ने लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें। जलाशयों में कोई भी कूड़ा या गंदगी न डालें ताकि ये प्रदूषणमुक्त और स्वच्छ बने रहें।

    निरीक्षण के दौरान अपर प्रशासक, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर और छठ पूजा समिति के सदस्य भी मौजूद थे।इस तरह रांची नगर निगम छठ महापर्व को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटा हुआ है।

    Also Read : राष्ट्रीय लोक जनता दल घोषित कर दिये अपने सभी उम्मीदवारों के नाम

    अतिक्रमण विरोध उपप्रशासक सुशांत गौरव छठ घाट निरीक्षण छठ पूजा तैयारी छठ पूजा समिति छठ महापर्व जनता सहयोग जल संरक्षण जलाशय संरक्षण झारखंड तेतरी टोली घाट नगर प्रशासन नायक तालाब पर्यावरण संरक्षण प्लास्टिक मुक्त छठ बनस तालाब बिहार रांची नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय समाचार स्वच्छता स्वर्णरेखा घाट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय लोक जनता दल ने घोषित कर दिये अपने सभी उम्मीदवारों के नाम
    Next Article सीएम हेमंत ने पत्नी कल्पना के साथ इप्सोवा के तीन दिवसीय दिवाली मेले का किया उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.