Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 11:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: CID साइबर टीम ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, महिला से 3.45 लाख की ठगी की थी
    झारखंड

    रांची: CID साइबर टीम ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, महिला से 3.45 लाख की ठगी की थी

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सीआईडी साइबर टीम ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने एक महिला से 25 लाख रुपए और लॉटरी में बीएमडब्ल्यू कार जीतने का झांसा देकर पैसे ठग लिए थे. मामले को लेकर रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला साइमा साह ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी. जिसके बाद से सीआईडी साइबर टीम जांच में जुटी थी. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से ठगी की घटना को अंजाम देने में प्रयोग किए गए मोबाइल और कागजात भी बरामद किए गए हैं. साइबर टीम को जानकारी मिली की ठगी को चतरा जिले से अंजाम दिया गया है. प्राथमिकी में दर्ज एकाउंट डिटेल के आधार पर साइबर पुलिस को जानकारी मिली कि जो भी पैसे महिला के द्वारा साइबर अपराधियों के एकाउंट ट्रांसफर किए गए थे, वह चतरा जिले में रहनेवालो के अकाउंट में गए थे. इसी सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर छोटू कुमार और अनवर अंसारी को गिरफ्तार किया है. दोनों चतरा के ही रहने वाले हैं.

    क्या है मामला: साइबर थाने में दिए आवेदन में महिला साइमा शाह ने बताया था कि 02 नवंबर को उनके पास आकाश वर्मा नाम के एक व्यक्ति का फोन आया. जिसने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में आपकी 25 लाख रुपए की लॉटरी निकली है. आकाश वर्मा ने साइमा को बताया था कि अब आपसे हमारे बैंक के मैनेजर बात करेंगे और वह जैसा कहेंगे आप वैसा ही करें. इसके बाद जयपाल सिंह नाम के एक व्यक्ति ने बैंक मैनेजर बन उन्हें फोन किया. जयपाल सिंह ने उन्हें बताया कि आपने एक बड़ी रकम जीती है. इसलिए आपको कुछ रुपए डिपॉजिट करने होंगे. उसके बाद ही आपको 25 लाख रुपए दिए जाएंगे. इस दौरान बैंक मैनेजर बने ठग ने महिला से 45 हजार रुपये मांगे जिसे महिला ने दे दिया. इसी बीच साइबर ठगों ने महिला को यह कहा कि वह एक नया सिम कार्ड ले. अब उसी पर उनसे बातचीत की जाएगी. ठगों के कहने पर महिला ने एक नया सिम भी ले लिया और उसी से साइबर ठगों से उसकी बात होने लगी.

    रुपए के चक्कर में लगातार साइमा साह साइबर अपराधियों की हर बात माननी शुरू कर दी. इस बीच साइबर अपराधियों ने दोबारा उन्हें फोन कर कहा कि इस बार आप की एक और लॉटरी लगी है. इस बार आपने बीएमडब्ल्यू कार जीत ली है. इस पर महिला ने कहा कि उसे सिर्फ पैसे दे, क्योंकि उसे कार की जरूरत नहीं है. इस पर साइबर अपराधियों ने महिला से कहा कि अगर आप कार नहीं लेंगी, तो पैसे भी नहीं मिल पाएंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, सिमकार्ड और मोबाइल बरामद
    Next Article झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव को होने की संभावना, तेज हवा, मेघ गर्जन के साथ बारिश का अनुमान

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : तीसरे दिन भी हंगामा, स्पीकर ने कार्यवाही की स्थगित

    August 26, 2025
    झारखंड

    552 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने पर मंथन, डीआईजी ने भेजा प्रस्ताव

    August 26, 2025
    झारखंड

    पलामू पुलिस के जवान अजय कुमार पांडेय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

    August 26, 2025
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : तीसरे दिन भी हंगामा, स्पीकर ने कार्यवाही की स्थगित

    August 26, 2025

    552 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने पर मंथन, डीआईजी ने भेजा प्रस्ताव

    August 26, 2025

    पलामू पुलिस के जवान अजय कुमार पांडेय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

    August 26, 2025

    बिहार वोटर अधिकार यात्रा : राहुल-प्रियंका को मिला तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का साथ

    August 26, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.