Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 7:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लंबित मामलों पर सख्त हुए रामगढ़ एसपी, अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    लंबित मामलों पर सख्त हुए रामगढ़ एसपी, अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर रामगढ़ पुलिस अब और सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एसपी मुकेश कुमार लुनायत की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारी समेत विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शीर्षवार लंबित मामलों की समीक्षा की गई और उनके शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। अप्रैल 2026 में दर्ज विशेष और अविशेष मामलों के साथ उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा करते हुए एसपी ने मई महीने में दर्ज मामलों से अधिक निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

    महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को रेप और पोक्सो एक्ट से संबंधित मामलों का 60 दिन के भीतर निष्पादन करने को कहा गया। वहीं पासपोर्ट सत्यापन को लेकर भी सख्ती दिखाई गई और पांच दिनों के भीतर सत्यापन पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम डायल 112 के तहत मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने के 10 मिनट के भीतर संबंधित अधिकारी को मौके पर प्रतिक्रिया देनी होगी।

    बैठक में पुराने लंबित मामलों पर विशेष फोकस रहा। पिछले 5 वर्ष, 3 वर्ष और 2 वर्ष से लंबित मामलों की अलग-अलग सूची तैयार कर उनके निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही संगठित आपराधिक गिरोहों की सूची तैयार करने, जेल से बाहर आए अपराधियों का सत्यापन करने और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। फरार अपराधियों, गैर-तामिला वारंट और स्थायी वारंट के निष्पादन की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

    बैठक में चेन स्नैचिंग, मोबाइल और पर्स छिनतई जैसे मामलों की समीक्षा की गई। संपत्तिमूलक अपराधों के उद्भेदन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम, आईटी एक्ट और न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। तकनीकी जांच व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। CCTNS, ई-साक्ष्य एप, eDAR, iRAD और NATGRID आधारित एप्लिकेशन के उपयोग की समीक्षा की गई। सात साल या उससे अधिक सजा वाले मामलों में फोरेंसिक जांच और वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रहण में तेजी लाने को कहा गया।

    सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया। थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही अवैध खनन और अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। एसपी ने साफ कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी तय समय सीमा के भीतर अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

    Also Read : भतीजे की शादी में खौलते तेल में गिरा, 16 दिन बाद तोड़ दिया दम

    Ramgarh SP Cracks Down on Pending Cases; Directs Tightening of the Noose Around Criminals अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश लंबित मामलों पर सख्त हुए रामगढ़ एसपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभतीजे की शादी में खौलते तेल में गिरा, 16 दिन बाद तोड़ दिया दम
    Next Article रंगदारी नहीं मिली तो बस चालक पर चला दी गोली, पुलिस ने चार को दबोचा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रंगदारी नहीं मिली तो बस चालक पर चला दी गोली, पुलिस ने चार को दबोचा

    May 13, 2026
    जमशेदपुर

    भतीजे की शादी में खौलते तेल में गिरा, 16 दिन बाद तोड़ दिया दम

    May 13, 2026
    Latest Posts

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    रंगदारी नहीं मिली तो बस चालक पर चला दी गोली, पुलिस ने चार को दबोचा

    May 13, 2026

    लंबित मामलों पर सख्त हुए रामगढ़ एसपी, अपराधियों पर शिकंजा कसने का निर्देश

    May 13, 2026

    भतीजे की शादी में खौलते तेल में गिरा, 16 दिन बाद तोड़ दिया दम

    May 13, 2026

    कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार शर्म नहीं, बल्कि जश्न : प्रतुल शाहदेव

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.