Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 8:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : स्कॉर्पियो के धक्के से दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार के लोग आक्रोशित
    झारखंड

    रामगढ़ : स्कॉर्पियो के धक्के से दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार के लोग आक्रोशित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2021Updated:September 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ :  शहर में रविवार की रात हुई हृदय विदारक घटना में शहर के एक नवयुवक की इलाज के दौरान सोमवार की अल सुबह मौत हो गई। शहर के लोहा टोला निवासी कृष्णा विश्वकर्मा का 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक विश्वकर्मा की सोमवार की अल सुबह ओरमांझी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में रविवार की रात करीब नौ बजे घुसी स्कॉर्पियो की चपेट में आए दर्जनभर लोगों में अभिषेक भी शामिल था। अभिषेक को स्कॉर्पियो के धक्के से गंभीर चोट आई थी। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में चोट लगने के बाद से अभिषेक पूरी तरह अचेत था।

    चिकित्सकों के अनुसार उसे अंदरुनी चोट लगी थी। अभिषेक चार बहनों में इकलौता भाई था और सबसे छोटा था। अभिषेक की मौत से शहर के लोग काफी दुखी हैं। शोक में लोहा टोला में आसपास की दुकानें बंद हैं। उल्लेखनीय है कि गोला रोड झंडा चौक मोड के समीप स्कार्पियो श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में घुस गया।

    स्कार्पियो के धक्के से जुलूस के साथ चल रहे रामगढ़ थाना के एएसआई उपेंद्र सिंह सहित दर्जन भर लोग घायल हुए थे। घायलों को रामगढ़ स्थित अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था। अन्य घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। घटना के बाद से विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों में खासा आक्रोश है। वे पुलिस से स्कॉर्पियो जब्त करते हुए उसके चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर मृतक अभिषेक के घर के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है लोगों काफी सदमे में और आक्रोशित हैं।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बाइक सवार शिक्षक की मौत, ड्यूटी पर जाने के दौरान हुआ हादसा
    Next Article रूपा तिर्की मर्डर मामला : रिश्तेदार के घर से खाली हाथ लौटी CBI और SIT की टीम

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    July 8, 2025
    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में मानसून का कहर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    July 8, 2025

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.