Ramgarh : होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही रामगढ़ पुलिस ने जनता से सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस वर्ष होली को शांतिपूर्ण तरीके से और भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर उसकी अनुमति के बिना रंग डालना, अभद्रता करना, छेड़छाड़ या हुड़दंग करना पूर्ण रूप से अस्वीकार्य है। ऐसे किसी भी कृत्य के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखें
पुलिस ने जनता से यह भी कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का समाज को ठेस पहुंचाने वाला संगीत, गाना या अन्य गतिविधि न करें। साथ ही, शराब पीकर वाहन न चलाएँ और यातायात नियमों का पालन करें।
अफवाह और सोशल मीडिया पर सतर्क रहें
रामगढ़ पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों, झूठी सूचनाओं, भ्रामक फोटो या वीडियो और धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणियों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और हमेशा सही स्रोत से ही जानकारी प्राप्त करें।

पुलिस से सहयोग के लिए संपर्क करें
अगर किसी को भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दे। इसके लिए रामगढ़ पुलिस ने अपने कंट्रोल रूम (मो. 9262998529), मीडिया सेल (मो. 9162388444) और पुलिस हेल्पलाइन 112 उपलब्ध कराई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने अंत में सभी रामगढ़ वासियों से अपील की है कि वे समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
मुख्य संपर्क नंबर:
- डीएसपी मुख्यालय : 9631076117
- एसडीपीओ, रामगढ़ : 9431706300
- एसडीपीओ, पतरातू: 9430165994
- थाना/ओपी प्रभारी मो. नं.: रामगढ़-9431706319, रजरप्पा-9631077069, माण्डु-8789089115, गोला-6207277800, बरलंगा-8294965715, पतरातू-9431706322, बासल-9934307206, कुज्जु-6205271895, वेस्ट बोकारो-8527940406, भुरकुण्डा-8987422530, बरकाकाना-9572640635, भदानीनगर-9934144090
Also Read : जमशेदपुर में बच्चा अगवा करने की कोशिश, चिल्लाने पर छोड़ कर भागे बदमाश


