Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 1:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ ज़िला कमिटी ने मनाया विश्व अल्पसंख्यक दिवस
    झारखंड

    रामगढ़ ज़िला कमिटी ने मनाया विश्व अल्पसंख्यक दिवस

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2023Updated:December 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: रामगढ़ जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा सोमवार को फोर लाइन स्थित निर्मला होटल में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग रामगढ़ जिला अध्यक्ष जोया परवीन व संचालन अल्पसंख्यक विभाग के वरीय उपाध्यक्ष केसर इमाम तथा कार्यक्रम का समापन की घोषणा अख्तर आजाद ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा. वहीं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग रामगढ़ जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने कहा कि आज भारत समेत पूरे विश्व में जाति अल्पसंख्यक के लिए स्वतंत्र और समानता के अधिकार को बनाए रखने तथा अल्पसंख्यकों के सम्मान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस विभिन्न जातीय मूल के अल्पसंख्यक समुदाय के समक्ष आने वाली चुनौतियां और मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है. वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 18 दिसंबर को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में घोषित किया गया था.

    उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा के अनुसार ऐसा समुदाय जिसका सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक रूप से कोई प्रभाव ना हो और जिसकी आबादी कम हो उसे अल्पसंख्यक कहा जाएगा. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार जिस देश का अल्पसंख्यक खुशहाल नहीं वह देश कभी विकसित नहीं हो सकता. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29,30, 350 ए तथा 350 बी में अल्पसंख्यक शब्द का प्रयोग किया गया है. भारत के राज्यक्षेत्र या उसके किसी भाग के निवासी नागरिकों के किसी अनुभाग जिसकी जिसकी अपनी विशेष भाषा लिपि या संस्कृति है को बनाए रखने का अधिकार होगा. भारत में अल्पसंख्यक मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी शामिल हैं यह दिन अल्पसंख्यकों के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव को खत्म करने के मकसद से मनाया जाता है.

    उन्होंने कहा कि इन सब बातों को जानने के बाद क्या आपको लगता है भारत में आज अल्पसंख्यक खुशहाल है क्या संविधान के अनुच्छेदों में जो हमें अधिकार मिला है उसका पालन किया जा रहा है. अगर नहीं तो हमें सभी अल्पसंख्यकों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी होगी और अल्पसंख्यकों के साथ हो रही भेद भाव को रोकने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस सभी अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी नजर आएगी.

    कार्यक्रम में अतिथिगण प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अल्पसंख्यक अब्दुल करीम अंसारी, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक ममता देवी, बलजीत सिंह बेदी, मुकेश यादव, राजेंद्र नाथ चौधरी,अख्तर आजाद, बजरंग महतो, शहजाद खान, दिनेश मुंडा मुख्य रूप से मौजूद थे.

    अल्पसंख्यक जोहार लाइव झारखंड रामगढ़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहथियार के बल पर अंडा व्यवसायी से लूट लिए 2 लाख, मारपीट करने के बाद फरार
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 19 December 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में महिला की संदिग्ध मौ’त, पति फरार

    August 2, 2025
    झारखंड

    रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    August 2, 2025
    झारखंड

    गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 1 की मौ’त, 3 लापता

    August 2, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में महिला की संदिग्ध मौ’त, पति फरार

    August 2, 2025

    PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी, 9.70 करोड़ किसानों को मिला फायदा

    August 2, 2025

    बिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा : ऊर्जा सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

    August 2, 2025

    भारत रूस से तेल खरीद जारी रखेगा, अमेरिकी दबाव का असर नहीं

    August 2, 2025

    अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने फिर से शुरू किया केन शुगर का इस्तेमाल, जानिए क्या है ये और इसके फायदे

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.