Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 11:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाकर हथियार सप्लाय करने वाला राजकिशोर राय हुआ गिरफ्तार, देवघर के बिलासी टाउन मोहल्ले में दो साल से बनाया था ठिकाना, यूपी एटीएस को थी तलाश
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाकर हथियार सप्लाय करने वाला राजकिशोर राय हुआ गिरफ्तार, देवघर के बिलासी टाउन मोहल्ले में दो साल से बनाया था ठिकाना, यूपी एटीएस को थी तलाश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। देवघर नगर थाना की पुलिस ने फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाकर हथियार सप्लाय करने वाले राज किशोर राय को बिलासी टाउन मोहल्ला से गिरफ्तार किया है। टाउन थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने वांटेड राज किशोर को पकड़ा है। वह पिछले दो साल से देवघर के इस मकान में रह रहा था। यूपी एटीएस टीम को राज किशोर के देवघर में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी। बताया जाता है कि राजकिशोर राय मूल रुप से बिहार के मुंगेर का रहने वाला है।

    क्या है पूरा मामला:
    यूपी एटीएस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,राज किशोर राय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बिहार राज्य के मुंगेर, खगडिया व अन्य जिलों में फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाता था। इन लाइसेंस को फर्जी मोहर, हस्ताक्षर व अभिलेखों के माध्यम से अपने साथियों की मदद से तैयार कर यह गिरोह उत्तर प्रदेश के कानपुर आ कर हथियार विक्रेताओं के साथ मिलकर अवैध रूप से हथियार खरीद कर के ले जाते थे। यूपी एटीएस को जांच के दौरान यह पता चला कि इस प्रक्रिया के दौरान राजकिशोर राय और शस्त्र विक्रेताओं व द्वारा कई अनिययमितताएँ की जाती थीं। जैसे बिना टीएल के गैर राज्य शस्त्र विक्रय कर देना, क्रय करने वाले की आईडी न लेना, कथित क्रेता की फर्जी आईडी तैयार कर अभिलेख में लगाना, फर्जी अधिकार पत्र तैयार कर शस्त्र किसी अन्य को विक्रय कर देना, फर्जी एनओसी तैयार करना और फर्जी ट्रेजरी चालान तैयार करना, टीएल की अवधि बार-बार बढ़ाना, धोखाधड़ी से हस्ताक्षर करा लेना। हालांकि इससे पहले राजकिशोर राय अपने साथियों के साथ 3 जुलाई 2016 को बिहार एसटीएफ द्वारा फर्जी शस्त्र लाइसेन्स और 10 अवैध शस्त्र के साथ सीवान में पकड़ा गया था।

    नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों को बेचता था आर्म्स:
    बिहार एटीएस और यूपी एटीएस की संयुक्त छापेमारी के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था कि राज किशोर राय और पूरा गिरोह नकली आर्म्स लाइसेंस से हथियार खरीदकर बिहार के नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों को हथियार बेचता था।

    सुबह देवघर से किडनैपिंग की अफवाह:
    शनिवार की सुबह देवघर के बिलासी टाउन मोहल्ले में किसी के अपहरण की अफवाह उड़ी। बाद में इस बात की जानकारी हुई कि राज किशोर राय को पकड़ने पहुंची पुलिस ने पहचान मिलने के कारण एक अन्य व्यक्ति को कब्जे में ले लिया था। थोड़ी देर बाद जब पुलिस को इस गलती का अहसास हुआ तो नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने खुद जाकर राज किशोर राय को गिरफ्तार किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार को हाई कोर्ट का निर्देश, 19 मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करे सरकार
    Next Article गुमला में आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण का उड़ा पैर, जंगल में चराने गया था पशु

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.