Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Sep, 2025 ♦ 10:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, तापमान में होगी गिरावट
    झारखंड

    झारखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, तापमान में होगी गिरावट

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

    शुरुआत 29 सितंबर से होगी, जब दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद 30 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर पूरे राज्य में फैल सकता है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 1 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, 2 से 4 अक्टूबर तक कई जिलों में गरज के साथ रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।

    तापमान की बात करें तो 28 सितंबर को राज्य में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन आने वाले दो दिनों यानी 29 और 30 सितंबर को तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    इस मौसम का फायदा खासकर किसानों को मिल सकता है। लंबे समय से बारिश की कमी के कारण जिन फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा था, उन्हें अब राहत मिल सकती है। हालांकि, 1 जून से 28 सितंबर तक झारखंड में औसतन 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। कुछ जिलों जैसे रांची और पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, जबकि पाकुड़, देवघर और लातेहार जैसे जिलों में बारिश की भारी कमी देखी गई है।

    राज्य में बारिश का यह दौर जहां किसानों को राहत देगा, वहीं आम जनता को भी हल्की ठंड और सुहावने मौसम का अहसास कराएगा।

     

    किसान समाचार गरज चमक झारखंड झारखंड मौसम अपडेट झारखंड समाचार तापमान गिरावट तेज हवाएं फसल लाभ बारिश भारी बारिश मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग रांची मौसम वर्षा की कमी हल्की बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, PM मोदी ने दी बधाई
    Next Article शारदीय नवरात्रि 2025 : सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा… जानें मंत्र और भोग

    Related Posts

    झारखंड

    बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने पलामू डांडिया नाइट में मचाई धूम, लिट्टी-चोखा खा कर बोलीं…

    September 29, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रांची के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का अनावरण, राज्यवासियों के लिए मांगी दुआ

    September 29, 2025
    झारखंड

    पंडालों में सुरक्षा का जायजा लेने बाइक से निकले DC-SSP, दिए दिशा-निर्देश

    September 29, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार अपडेट : निफ्टी-सेंसेक्स सपाट लेकिन हरे निशान में खुले, आईटी पर दबाव बरकरार

    September 29, 2025

    आज से शुरू हुई RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक, रेपो रेट में कटौती की उम्मीद

    September 29, 2025

    बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह ने पलामू डांडिया नाइट में मचाई धूम, लिट्टी-चोखा खा कर बोलीं…

    September 29, 2025

    पटना मेट्रो का आज होगा आखिरी ट्रायल रन, उद्घाटन की तारीख जल्द

    September 29, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रांची के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का अनावरण, राज्यवासियों के लिए मांगी दुआ

    September 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.