Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Sep, 2025 ♦ 2:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कुड़मी रेल रोको आंदोलन : बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक तिवारी महतो
    झारखंड

    कुड़मी रेल रोको आंदोलन : बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक तिवारी महतो

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निर्मल महतो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Barhi : अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांग को लेकर कुर्मी समाज ने शनिवार को राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन किया। इसी कड़ी में बरही स्टेशन पर बड़ी संख्या में समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए। आंदोलन के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस आंदोलन को नया बल तब मिला जब मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो खुद आंदोलनकारियों के साथ ट्रैक पर उतर आए। वे अपने समर्थकों के साथ ट्रैक पर लेट गये। विधायक के समर्थन से प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ गया और आंदोलन और भी तेज होता दिखा।

    पुलिस बल की तैनाती, प्रशासन अलर्ट पर

    रेल ट्रैक जाम होने की सूचना पर प्रशासन सक्रिय हो गया। बरही स्टेशन परिसर और आस-पास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    आंदोलनकारियों की मांग और चेतावनी

    कुर्मी समाज के नेताओं का कहना है कि वर्षों से उनकी मांगों को केंद्र सरकार नजरअंदाज कर रही है। वे ST दर्जे को अपने अधिकार से जुड़ा सवाल मानते हैं। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लेती, विरोध जारी रहेगा।

    यात्रियों को हो रही परेशानी

    रेल ट्रैक जाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में फंसे लोग प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

    Also Read : मधुपुर में नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किए टिकट और मशीनें

     

    Kudmi Rail Roko Andolan: MLA Tiwari Mahato lay down on the railway track in Barhi एसटी दर्जा मांग कुड़मी आंदोलन 2025 कुड़मी रेल रोको आंदोलन : बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक तिवारी महतो कुड़मी समाज झारखंड आंदोलन झारखंड समाचार ट्रेनों का संचालन बाधित तिवारी महतो निर्मल महतो प्रशासन की निगरानी बरही स्टेशन मांडू विधायक राजनीतिक समर्थन रेल रोको आंदोलन रेलवे ट्रैक जाम शांतिपूर्ण प्रदर्शन.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुपुर में नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किए टिकट और मशीनें
    Next Article मुरी स्टेशन पर भी उतरे कुड़मी समाज के प्रदर्शनकारी, कई ट्रेनें प्रभावित

    Related Posts

    झारखंड

    मुरी स्टेशन पर भी उतरे कुड़मी समाज के प्रदर्शनकारी, कई ट्रेनें प्रभावित

    September 20, 2025
    झारखंड

    मधुपुर में नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किए टिकट और मशीनें

    September 20, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में रेल रोको आंदोलन : राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें थमीं

    September 20, 2025
    Latest Posts

    अब आधार कार्ड व्हाट्सएप से करें डाउनलोड, आसान तरीका जानें

    September 20, 2025

    रामदयालु रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

    September 20, 2025

    मुरी स्टेशन पर भी उतरे कुड़मी समाज के प्रदर्शनकारी, कई ट्रेनें प्रभावित

    September 20, 2025

    कुड़मी रेल रोको आंदोलन : बरही में रेलवे ट्रैक पर लेट गये विधायक तिवारी महतो

    September 20, 2025

    मधुपुर में नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किए टिकट और मशीनें

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.