Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी आयेंगे धनबाद, तैयारी में जुटी कांग्रेस   
    झारखंड

    ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी आयेंगे धनबाद, तैयारी में जुटी कांग्रेस   

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह धनबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ी जानकारी देने मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम से भाजपा में बेचैनी है. 2 से 3 फरवरी को पाकुड़ से राहुल गांधी झारखंड में प्रवेश करेंगे. दुमका, जामताड़ा, देवघर और दूसरे चरण में उनका धनबाद आगमन होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में सीट शेयरिंग में कोई समस्या नहीं है. नीतीश के द्वारा संयोजक पद को अस्वीकार किये जाने को लेकर कहा कि I.N.D.I.A. में नेतृत्व को लेकर और पीएम पद को लेकर कोई कंट्रोवर्सी नहीं है.

    भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति बदहाल है. देश की यह स्थिति भाजपा की केंद्र में सरकार की वजह से है. इस बार की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राहुल गांधी की राजनैतिक नहीं, बल्कि वैचारिक यात्रा है. अभी देश में राजनैतिक तानाशाही चल रही है. कई राज्यों के सरकार में भाजपा पिछले दरवाजे से शामिल हुई और चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंका. सामाजिक न्याय,आर्थिक न्याय और राजनैतिक न्याय को स्थापित करने को लेकर राहुल गांधी की यह यात्रा शुरू हो रही है.

    उन्होंने कहा कि भारत में 7.09% से बढ़कर 10.9% बेरोजगारी हो गयी है. 146 सांसदों को लोकसभा से बाहर कर 18 बिल पास कर दिया गया. सैकड़ों तारांकित प्रश्न लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया. उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत माला प्रोजेक्ट की लागत दुगनी कैसे हो गयी. हिमंत विश्वशर्मा, अजित पवार जैसे लोगों को वाशिंग मशीन में धो दिए और सिर्फ विपक्ष पर ईडी, सीबीआई से डरा रहे हैं. आयुष्मान भारत में बड़े पैमाने पर गड़बड़ झाला हुआ. अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में ठेकेदारों को अनुचित लाभ दिलवाया गया. राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मकसद इन गुनाहों को आम लोगों तक पहुंचाना है.

    Congress Dhanbad Jharkhand news johar live news Rahul Gandhi कांग्रेस जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज धनबाद राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमकर संक्रांति से पूर्व मछली बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़
    Next Article हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर-2024 : चिली ने चेक रिपब्लिक को दी 6-0 से मात

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.