Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 7:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राहुल गांधी बोले, हमने ऐसा लॉकडाउन कहीं नहीं देखा
    देश

    राहुल गांधी बोले, हमने ऐसा लॉकडाउन कहीं नहीं देखा

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मार्च से लागू लॉकडाउन को फिर असफल बताया और कहा कि उन्हाेंने ऐसा लॉकडाउन कहीं नहीं देखा है, जहां इसे हटाने की घोषणा के बाद संक्रमितों की संख्या घटने की बजाय तेजी से बढ़ी है।

    श्री गांधी ने गुरुवार को बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज के साथ बातचीत में कहा कि लॉकडाउन सफल नहीं रहा है। यह बात वह पहले भी कहते रहे हैं कि इससे लोगों की तकलीफ बढ़ी है और कोरोना संक्रमण भी बढ़ा है। देश जिस उत्साह के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उतरा था उसमें सरकार की नीतियों के कारण सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा “आप देखते हैं कि लॉकडाउन के बाद क्या हुआ है और यही कारण है कि मैं इसे एक असफल लॉकडाउन कहता हूं, यहां लॉकडाउन खुलने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।”

    उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दुनिया ने सख्त लॉकडाउन देखा है। ऐसा सख्त लॉकडाउन विश्वयुद्ध के दौरान भी दुनिया को देखने को नहीं मिला। उस समय भी लोगों को घरों से निकलने की इजाजत थी लेकिन इस बार पूरी दुनिया को घरों में कैद रहने को मजबूर होना पड़ा लेकिन यह लॉकडाउन इस कड़ाई के बाद भी हमारे यहां असफल रहा है और कोरोना घटने की बजाय फैल रहा है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि इन विपरीत स्थितियों के बावजूद देश के समक्ष अपनी अर्थव्यवस्था की सुरक्षा की गंभीर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा “हमें हर कीमत पर अपनी अर्थव्यवस्था की रक्षा करनी होगी। जिस किसी को भी सहयोग की जरूरत है उसे सहयोग दिया जाना चाहिए। यह एक रणनीति का दूसरा और बिल्कुल बुनियादी घटक है। जर्मनी, अमेरिका, कोरिया, जापान ने अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बहुत बड़े पैमाने पर पैसा डाला। हमें इसे बड़े व्यवसाय, छोटे व्यवसाय, मजदूर के रूप में नहीं हमारी अर्थव्यवस्था के रक्षण के रूप में देखना है।”

      री गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पहले अर्थव्यवस्था में सुस्ती आयी और बेरोजगारी गंभीर समस्या बनी लेकिन अब कोरोना ने इसे (अर्थव्यवस्था को) एकदम किनारे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या से निपटना, उत्पादन को प्रोत्साहित करना और फिर वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा बनने की चुनौती देश के सामने हैं।

    उन्होंने कहा कि इस संबध में उन्होंने विशेषज्ञों से बात की है और उनका कहना है कि इस दिशा में सरकार को आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए इस लड़ाई को जिला स्तर तक ले जाना है, मुख्यमंत्री तक ले जाना है और उन्हें अनुमति देना है तथा इस विपदा से लड़ने के लिए सक्षम बनाने की जरूरत है। इस बात पर ध्यान देना है कि हमारे यहां निवेश करने वाले अंतरराष्ट्रीय समुदाय में गलत संदेश नहीं जाए। इन सबके बीच मजदूरों और छोटे उद्योगों को पैसा देने पर विचार करने की जरूरत है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि सबसे बड़ा संकट यह है कि गरीबों और प्रवासियों ने आत्मविश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा “मुझे काफ़ी लोगों ने बोला है कि भरोसा खो दिया है, भरोसा ही नहीं बचा और और मुझे लगता है कि यह बहुत दुखद और देश के लिए खतरनाक है।”

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लॉकडाउन को ठीक तरह से हैंडल नहीं किया है। श्री गांधी ने कहा “मैं कुछ विशेषज्ञों और निष्णात लोगों से बात कर रहा था। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में ही उनमें से एक ने मुझे कहा कि जिस पल एक पूर्ण लॉकडाउन लागू करते हैं, आप बीमारी की प्रकृति बदल दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन को ऑन-ऑफ स्विच के रूप में न देखें। यह ऑन-ऑफ स्विच होने वाला नहीं है। एक बार जब आप लॉकडाउन में चले गए तो इसे फिर से खोलना आसान नहीं होगा। यह बेहद जटिल होने वाला है।” उन्होंने कहा कि इन विशेषज्ञों की बात अब सही साबित हो रही है।

    Latest news National news Online news Rahul Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजरात : राज्यसभा चुनाव से पहले फिर हाइवोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस के दो और विधायकों का इस्तीफा
    Next Article रांची के कोकर में रिटायर्ड फौजी की कोरोना से मौत, झारखंड में मौत का आंकड़ा हुआ 6

    Related Posts

    झारखंड

    त्योहारों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें… जानें रूट और समय

    September 17, 2025
    कारोबार

    सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट : सोना 898 रुपये और चांदी 2,587 रुपये सस्ती

    September 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    जल्द बदल जायेगा PMO का पता, यहां होने वाला है शिफ्ट

    September 17, 2025
    Latest Posts

    धनबाद मंडल कारा का जेल IG ने किया औचक निरीक्षण

    September 17, 2025

    साइबर अपराधियों को असम से हो रही थी अवैध सिमकार्ड की सप्लाई, पुलिस ने किया भंडाफोड़

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के डिमना लेक में युवक की मौ’त, प्रशासन पर उठे सवाल

    September 17, 2025

    रील का नशा : धुर्वा डैम पर मौ’त से खेल… देखें वीडियो

    September 17, 2025

    रांची में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, DC ने रवाना किये जागरूकता रथ

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.