Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 9:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»पंजाब Vs हैदराबाद:रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने SRH को 5 रन से हराया, प्ले-ऑफ की रेस बाहर होने वाली पहली टीम बनी हैदराबाद
    खेल

    पंजाब Vs हैदराबाद:रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने SRH को 5 रन से हराया, प्ले-ऑफ की रेस बाहर होने वाली पहली टीम बनी हैदराबाद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021Updated:September 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    IPL-2021 फेज-2 में शनिवार को दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। मैच की शुरुआत SRH के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई थी। PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125/7 का स्कोर बनाया। 126 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए SRH ने 120/7 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला 5 रन से हार गई।

    अंतिम गेंद तक पहुंचा मुकाबला
    अंतिम ओवर में SRH को मैच जीतने के लिए 17 रनों की जरूरत थी। जेसन होल्डर ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर मुकाबला को रोमांचक बना दिया। एक समय ऐसा भी लगने लगा था कि मैच का परिणाम शायद सुपर-ओवर में निकलेगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, अंतिम गेंद पर SRH को सुपर-ओवर के लिए छक्का लगाना था, लेकिन होल्डर ऐसा करने में असफल रहे और पंजाब ने मुकाबला 5 रन जीत लिया। मैच में मिली हार के साथ ही हैदराबाद मौजूदा सीजन में प्ले-ऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

    शुरुआत में ही लड़खड़ाई हैदराबाद
    टारगेट का पीछा करते हुए SRH की बहुत खराब शुरुआत देखने को मिली। पहले ही ओवर में अपना 150वां IPL मैच खेल रहे डेविड वार्नर (2) रन पर आउट हुए। कप्तान केन विलियमसन (1) ने भी विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सके। पंजाब के लिए यह दोनों विकेट मोहम्मद शमी के खाते में आए। मनीष पांडे (13) भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और रवि बिश्नोई के खाते में उनकी विकेट आई।

    बिश्नोई ने एक ओवर में चटकाए 2 विकेट
    रवि बिश्नोई ने प्लेइंग इलेवन में शानदार वापसी की और अपने एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए। हैदराबाद की पारी के 13वें ओवर में बिश्नोई ने केदार जाधव (12) और अब्दुल समद (1) को आउट कर SRH की टीम की कमर तोड़कर रख दी। इन दो विकेट से पहले उन्होंने मनीष पांडे (13) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

    ऋद्धिमान साहा ने काफी समय तक संघर्ष किया और 37 गेंदों पर (31) रन बनाकर रन आउट हुए।

    पंजाब के बल्लेबाजों ने किया निराश
    टॉस हारकर पहले खेलने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। 5वें ओवर में जेसन होल्डर ने केएल राहुल (21) और मयंक अग्रवाल (5) को आउट कर SRH को दो बड़ी सफलता दिलाई। क्रिस गेल से बड़ी पारी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उन्होंने भी निराश किया और (14) रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए। निकोलस पूरन (8) का बल्ला भी खामोश रहा और वह संदीप शर्मा की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। एडेन मार्कराम ने 32 गेंद जरूर खेली, लेकिन सिर्फ 27 रन ही बना सके।

    वायरल हुआ सुचित का कैच
    ​​​​​पंजाब की पारी के 16वें ओवर में सब्सीट्यूट फील्डर जगदीश सुचित ने एक ऐसा कैच पकड़ा जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सुचित ने होल्डर की गेंद पर कवर्स फील्डिंग करते हुए दीपक हुड्डा का कैच पकड़ा। PBKS ने 20 ओवर में 125/7 का स्कोर बनाया। SRH के लिए जेसन होल्डर 3 विकेट लेने में सफल रहे।

    पंजाब का 200वां IPL मैच
    पंजाब किंग्स आज अपना 200वां IPL मैच खेल रही है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पंजाब IPL इतिहास की 5वीं टीम बनी। PBKS से पहले मुंबई इंडियंस (212), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (205), दिल्ली कैपिटल्स (204) और कोलकाता नाइट राइडर्स (201) के नाम आते हैं।

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में 10 लाख का अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त, झरिया थाना में मामला दर्ज
    Next Article गुमला : ओझा गुणी के खेल में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल

    IND vs AUS : भारत ने तीसरा वनडे 9 विकेट से जीता, रोहित-कोहली की जोड़ी चमकी

    October 25, 2025
    खेल

    IND vs AUS : रोहित शर्मा ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

    October 23, 2025
    खेल

    IND vs AUS: भारत का स्कोर 5 ओवर में 14/0, ओपनर्स टिके क्रीज पर

    October 23, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.