Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 11:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पवन शर्मा के जनसमर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 12 दिसंबर को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की
    झारखंड

    पवन शर्मा के जनसमर्थन में उमड़ा जनसैलाब, 12 दिसंबर को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पवन शर्मा ने आज राजधानी के कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से आगामी 12 दिसंबर को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्री शर्मा के जनसंपर्क में शहरवासियों ने भारी संख्या में अपने परिवार संग उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर, श्री शर्मा के पक्ष में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने शहर में सडक, बिजली, पेयजल, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की समस्याओं पर वर्तमान व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दिनों दिन राजधानी में घटित अपराधिक घटनाओं से भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने कल अधिवक्ता के साथ घटित घटना पर रोष जताया और कहा कि शहर में अपराधिक तत्वों की सक्रियता वर्तमान व्यवस्था में ईच्छाशक्ति की कमी को दर्शाता है। पवन शर्मा ने लोगों को विश्वास दिलाया कि लोग दलगत भावना से उपर उठकर चुनाव में मुझे अपना समर्थन दें, मैं रांची की योजनाओं में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करूंगा।

    ज्ञातव्य हो कि आज अग्रसेन भवन में रांची की कई व्यवसायिक, औद्योगिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्री पवन शर्मा के साथ संवाद का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में उपस्थित बडी संख्या में लोगों ने चुनाव में एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत होने पर पवन शर्मा के प्रति आभार जताया और कहा कि किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में शहर की आम जनता की इतनी बडी सहभागिता नहीं दिखी है। पवन शर्मा के समर्थन में खडे लोगों का विशाल जनसमूह इस बात का परिचायक है कि हम अपने प्रत्याशी से संतुष्ट हैं। लोगों ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा हमें केवल वोट बैंक के रूप में देखा जाता है। प्रत्येक चुनाव में हमसे वादे किये जाते हैं, किंतु चुनाव बाद सत्ता में बैठे माननीय हमसे कभी भी नहीं मिलते हैं।

    पवन कुमार शर्मा ने राजधानी की सभी संस्थाओं की ओर से मिल रहे अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद दिया और यह विश्वास दिलाया कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। यह भी कहा कि मैं जब चुनाव में उतरा, तब केवल एक ही वर्ग में वर्तमान व्यवस्था के प्रति विद्रोह था पर जनता के बढते रोष-आक्रोश के कारण मेरे इस मुहिम में भारी संख्या में लोग जुडते गये और मेरा उत्साह बढता गया। शहरवासियों की ओर से मिलता विशाल जनसमर्थन यह दर्शाता है कि वर्तमान राजनैतिक व्यवस्था से लोग निराश हैं और उन्हें एक सशक्त विकल्प की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने 12 दिसंबर को लोगों से अपने पक्ष में बढचढकर मतदान करने की अपील की। यह विश्वास दिलाया कि मैं शहरवासियों के सहयोग से राजधानी को स्वच्छ रांची, महिला सुरक्षा, युवाओं के लिए अवसर, निर्बाध बिजली-पानी, गुणवत्तापूर्ण सडकों समेत जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

    सभा के उपरांत उपस्थित जनसमूह रैली की शक्ल में शहर के विभिन्न इलाकों में उत्साह के साथ निकला। इस दौरान पवन शर्मा और उनके समर्थकों ने हाथ जोडकर आम जनता से समर्थन की अपील की।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री पर तथ्यहीन आरोप लगाना झारखंड की मिट्टी का अपमान, राहुल माफी मांगे : संबित पात्रा
    Next Article आरसीईपी वार्ता में सरकार दवाब में नहीं आयेगी : गोयल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई : 1188 के खिलाफ केस, 1.96 करोड़ का जुर्माना

    August 21, 2025
    झारखंड

    बीआईटी मेसरा कैंपस में छात्रा पर ब्लेड से हमला, क्लास बंद करने का ऐलान

    August 21, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, NH-19 पर लगा लंबा जाम

    August 21, 2025
    Latest Posts

    संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन, महत्वपूर्ण विधेयकों पर होगी चर्चा

    August 21, 2025

    झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई : 1188 के खिलाफ केस, 1.96 करोड़ का जुर्माना

    August 21, 2025

    शेयर बाजार में मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी सपाट, निवेशक सतर्क

    August 21, 2025

    पटना में डेंगू का कहर : 48 घंटे में 28 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्कता की अपील

    August 21, 2025

    बीआईटी मेसरा कैंपस में छात्रा पर ब्लेड से हमला, क्लास बंद करने का ऐलान

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.