Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 3:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में पुलिसिंग से पब्लिक गदगद… जानें कुछ मामले
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में पुलिसिंग से पब्लिक गदगद… जानें कुछ मामले

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 4, 2025Updated:March 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी में महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराध के मामले में रांची पुलिस की छवि एक नंबर पर है. रांची पुलिस ने हाल ही में हुए कुछ मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाया है. यह कहना रांची पुलिस का नहीं, बल्कि रांची की आम जनता का है. हाल के दिनों में रांची की आम जनता ने पुलिसिंग से खुश होकर थानेदार से लेकर पूरी टीम को सम्मानित भी किया है. हालांकि, दूसरे जिलों में यह आंकड़ा क्या है, इसका खुलासा भी डीजीपी की समीक्षा के बाद हो जायेगा.

    मालूम हो कि 6 मार्च को डीजीपी अनुराग गुप्ता महिलाओं व बच्चों के मामले की समीक्षा करेंगे. इसको लेकर जोनल आईजी व रेंज डीआईजी को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं.

    केस – 1

    24 जुलाई 2024 को रांची रेलवे स्टेशन से नवजात बच्चा चोरी की सूचना रांची पुलिस को मिली. इस मामले में डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की. रांची पुलिस की टीम ने 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया एवं बच्चे की चोरी एवं खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था.

    केस – 2

    29 अक्टूबर 2024 को रिम्स से 6 दिन के नवजात की चोरी कर ली गई थी. इस मामले में डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के आदेश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. रांची पुलिस की टीम ने बच्चे को सुरक्षित वैशाली से बरामद करते हुए महिला को गिरफ्तार किया था.

    केस – 3

    लोअर बाजार अंतर्गत सदर अस्पताल से 18 फरवरी 2025 को महिला का नवजात बच्चा चोरी कर लिया गया था. इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे के बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया था. पुलिस की कार्यशैली से प्रसन्न होकर परिजनों ने थाना प्रभारी समेत अन्य कर्मियों को सम्मानित किया था.

    केस – 4

    सुखदेवनगर थाना अंतर्गत स्वर्ण जयंती नगर में 4 वर्षीय नाबालिग को आरोपी ने हवस का शिकार बनाया था. इस मामले में डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम का गठन किया. रांची पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

    Also Read : साइबर ठगी के शिकार एक किसान ने उठा लिया खौफनाक कदम

    Also Read : JCECEB डिप्लोमा कोर्स के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

    People are happy with Ranchi's policing in matters of women and children Public is happy with policing in Ranchi... Know some cases महिलाओं व बच्चों के मामले में रांची की पुलिसिंग से जनता प्रसन्न
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसागर धनखड़ हत्याकांड मामले में रेसलर सुशील कुमार को मिली जमानत
    Next Article चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गयी यह एक्सप्रेस ट्रेन, मची चीख पुकार

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.