Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Nov, 2025 ♦ 8:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांचीवासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    रांचीवासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लि० (जुडको) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की
    • जुडको ठोस और बेहतर कार्य योजना बनाकर विकास कार्यों को गति दे

    रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लि० (जुडको) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जुडको के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित जोनल ब्यूटीफिकेशन एंड रीडेवलपमेंट ऑफ एक्जिस्टिंग स्ट्रीट एंड रिलेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रॉम अल्बर्ट एक्का चौक टू कचहरी चौक एंड सराउंडिंग एरियाज इन रांची के मास्टर प्लान का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन रखा। जुडको द्वारा प्रस्तावित इस कार्य योजना के तहत रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक और आसपास के क्षेत्र में मौजूदा सड़क और बुनियादी ढांचे का सौंदर्यकरण तथा पुनर्विकास कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित कार्य योजना के मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी ली, मास्टर प्लान के प्रत्येक पहलुओं को गहराई से समझा तथा अपनी ओर से कई आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मास्टर प्लान के तहत उक्त क्षेत्रों में मुख्य रूप से वेंडिंग जोन के साथ तीन मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, ग्रीन एरिया का विस्तारीकरण, विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण कार्य तथा कचहरी चौक से जेल चौक तक अंडर बाईपास रोड का निर्माण सहित विभिन्न बुनियादी ढांचों के सौंदर्यकरण सहित अन्य कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

    • रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता

    बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जुडको के अधिकारियों से कहा कि हमारी सरकार रांची वासियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सड़कें मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। रांची के कई महत्वपूर्ण सड़कों पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रगति पर है। शहर के बुनियादी ढांचे को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जुडको आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रांची शहर के बुनियादी ढांचों के विकास हेतु ठोस और बेहतर कार्य योजना बनाकर ससमय योजनाओं को पूरा करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक तथा रातू रोड चौक से कचहरी होते हुए जेल चौक तक सड़कों का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाना अत्यंत आवश्यक है। रांची के इन प्रमुख सड़कों में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। प्रत्येक दिन जाम की स्थिति बनती है। इन सड़कों को व्यवस्थित कर लोगों को जाम की स्थिति से बचाया जा सकेगा तथा राहगीरों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

    बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव-सह-नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, प्रोजेक्ट डायरेक्टर टेक्निकल, जुडको गोपाल जी, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रत्यूष चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू सिविल सर्जन की पुत्री की मौत, अगले महीने होने वाली थी शादी
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक झारखंड का दौरा करेंगी, तैयारियां पूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025
    खेल

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने किया रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ, बोले- यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य

    November 12, 2025
    Latest Posts

    दिल्ली ब्लास्ट साजिश में फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी का नाम, जनवरी से चल रही थी साजिश

    November 12, 2025

    IND v/s SA वनडे 30 नवंबर को रांची में, टिकट की कीमतें 1000 से 12 हजार रुपये तक

    November 12, 2025

    सीएम हेमंत ने किया रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ, बोले- यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य

    November 12, 2025

    झारखंड कैबिनेट : राज्यभर में STEM लैब, चार सितारा होटल, नई सड़कें समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी

    November 12, 2025

    रांची में सड़कों पर झलकी झारखंडी संस्कृति, “स्ट्रीट डांस” पर झूमी राजधानी

    November 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.