Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वादा नहीं विकास किया है मौका दे आगे भी दोगुनी रफ्तार से करेंगे : मनीष
    झारखंड

    वादा नहीं विकास किया है मौका दे आगे भी दोगुनी रफ्तार से करेंगे : मनीष

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • भाजपा प्रत्याशी ने सदर के एक दर्जन से अधिक गांवों और कॉलोनियों में चलाया डोर- टू- डोर जनसंपर्क अभियान
    • बिहार के राज्यसभा सांसद और झारखंड प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख भी साथ शामिल होकर उनके पक्ष में मांगा वोट
    • डबल इंजन की सरकार में पहली बार झारखंड में हुए कई बड़े कार्य- दुबे

    हज़ारीबाग : भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मंगलवार को सदर प्रखंड और प्रखंड क्षेत्र से सटे शहरी इलाके के करीब एक दर्जन गांव और कॉलोनियों का सघन दौरा कर डोर- टू- डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमें उनके साथ विशेष रूप से बीरबीर में बिहार के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे और शहरी इलाके के जबरा में भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा साथ जुड़े और मतदाताओं से उनके लिए वोट मांगा। भाजपा प्रत्याशी श्री जायसवाल ने इस क्रम में ओरिया, बीरबीर, बेला मुंडवार, जबरा, लाखे, न्यू कॉलोनी जबरा, कुसुम नगर, सिंघानी, अमृतनगर, रोला और केशुरा का दौरा कर आगामी 12 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इबीएम के क्रम संख्या 03 पर कमल निशान में बटन दबाने का आग्रह किया। इस दौरान लोगों ने गाजे-बाजे के साथ प्रत्याशी श्री जायसवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि जिस प्रकार आपने विगत 5 वर्षों तक हमारे दुख- दर्द को समझा क्षेत्र का विकास किया उसी प्रकार भविष्य में भी करते रहे इसके लिए हम आपको ही अपना प्रतिनिधि चुनेंगे ।

    मौके पर बिहार के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विगत 5 वर्षों में पहली बार झारखंड में कई बड़े कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं लगातार चुनावी दौरे में हूं लेकिन अन्य पद विधायकों की तुलना में आपके मनीष जायसवाल में दो खासियत देखता हूं जो उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है। वो है उनकी क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता और आम जनता से सीधे जुड़ाव रखना। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जन का कल्याण कर सकती है और झारखंड सहित हजारीबाग को निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर बना सकती है। उन्होंने कहा आप भाजपा के पक्ष में भी मतदान करें निश्चित रूप से आपके जीवन में खुशहाली आएगी। भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि मैंने वादा नहीं विकास किया है। आजादी के बाद पहली बार सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास धरातल पर दिखती है, इसे कोई भी यहां आकर महसूस कर सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि मुझे पुणे मौका दें हजारीबाग को विकास के शिखर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

    मौके पर विशेष रूप से सदर बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, भाजपा सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष चौधरी प्रसाद साहू, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, सदर जिप सदस्य कौलेश्वर रजक, भाजपा नेता भुवनेश्वर पटेल, नरेंद्र कुमार गुप्ता, सामेंद्र सिन्हा, भजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवपाल यादव, अनूप भाई मोर्चा, नरेंद्र कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता उर्फ बबन, अंकज ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रणधीर पांडेय, युवा नेता नीरज गुप्ता, अनिल मिश्रा, समाजसेवी सुनील सिन्हा, सिंघानी मुखिया रेणु देवी, पूनम चौधरी, अनिल राय, देवेंद्र सिंह, महेंद्र राम बिहारी, दिनेश कुमार, नरेश यादव, कृष्णा मेहता, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ज्योत्सना देवी, सदर महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा देवी, कंचन शर्मा, संतोष गुप्ता, मोहन रजक, कुलदीप कुमार, सुनील देव, अभाविप के संजय मेहता, रिंकू वर्मा, रंजीत राम, फुलवा कच्छप, अर्जुन केसरी, बाबू सिंह, अमन सिंह, तपेश्वर प्रसाद, रंजीत गुप्ता, बैद्यनाथ राम, विजय वर्मा, बबलू राम, भीम यादव, दिनेश यादव, गुलाब साव, शोभा रानी देवी, रजनीकांत सिन्हा, मो. शरीफ, धीरज कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य दर्जनों लोग साथ थे ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडोमिसाइल की आग में प्रदेश को झोंकने वाले बाबूलाल मरांडी गलतबयानी कर रहे है : प्रतुल
    Next Article हजारीबाग की जनता सेवा के आधार पर मनीष जायसवाल को देगी दोबारा प्रचंड जीत : रामकृपाल यादव

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.