Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 12:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»सशस्त्र सेनाओं के लिए 101 साजोसामान के आयात पर रोक
    देश

    सशस्त्र सेनाओं के लिए 101 साजोसामान के आयात पर रोक

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर सेना बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र सेनाओं के उपयोग के 101 हथियारों, उपकरणों एवं साजोसामान के आयात पर रोक लगाने का फैसला किया है और कहा है कि इन सामानों की आपूर्ति स्वदेशी कारखानों से ही की जाएगी।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां यह घोषणा की। श्री सिंह ने ट्विटर पर बताया कि रक्षा मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत की पहल को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मंत्रालय 101 वस्तुओं के आयात पर एक निश्चित समय सीमा के बाद प्रतिबंध लगाएगा ताकि स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बल मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचा, सिस्टम, जनसांख्यिकी और मांग के पांच स्तंभों पर आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है और इसके लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की है।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि इससे प्रेरणा लेते हुए रक्षा मंत्रालय ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है जिनके आयात पर एक निश्चित समयसीमा के बाद प्रतिबंध लग जाएगा। यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से भारतीय रक्षा उद्योग के लिए बड़े अवसर पैदा होंगे। वे सशस्त्र सेनाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन 101 वस्तुओं का अपनी डिजाइन एवं तकनीक अथवा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा प्रदत्त डिजाइन एवं तकनीक के आधार पर विर्निर्माण कर सकेंगे।

    श्री सिंह ने बताया कि आयात पर प्रतिबंध की समय सीमा अलग-अलग वस्तुओं पर अलग-अलग होगी और यह 2020 से 2024 के बीच होगी। हमारा उद्देश्य भारतीय रक्षा उद्योग को सशस्त्र सेनाओं की भावी आवश्यकताओं से अवगत कराना है ताकि वे स्वदेशीकरण के लक्ष्य काे प्राप्त करने के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

    Latest news National news Online news Rajnath singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: देवीपुर में बड़ा हादसा, सेप्टिक टंकी साफ करने उतरे छह लोगों की मौत
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना को दी मात

    Related Posts

    देश

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025
    देश

    PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    July 5, 2025
    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.