Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 5:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»सशस्त्र सेनाओं के लिए 101 साजोसामान के आयात पर रोक
    देश

    सशस्त्र सेनाओं के लिए 101 साजोसामान के आयात पर रोक

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर सेना बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र सेनाओं के उपयोग के 101 हथियारों, उपकरणों एवं साजोसामान के आयात पर रोक लगाने का फैसला किया है और कहा है कि इन सामानों की आपूर्ति स्वदेशी कारखानों से ही की जाएगी।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां यह घोषणा की। श्री सिंह ने ट्विटर पर बताया कि रक्षा मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत की पहल को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मंत्रालय 101 वस्तुओं के आयात पर एक निश्चित समय सीमा के बाद प्रतिबंध लगाएगा ताकि स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बल मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचा, सिस्टम, जनसांख्यिकी और मांग के पांच स्तंभों पर आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है और इसके लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की है।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि इससे प्रेरणा लेते हुए रक्षा मंत्रालय ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है जिनके आयात पर एक निश्चित समयसीमा के बाद प्रतिबंध लग जाएगा। यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से भारतीय रक्षा उद्योग के लिए बड़े अवसर पैदा होंगे। वे सशस्त्र सेनाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए इन 101 वस्तुओं का अपनी डिजाइन एवं तकनीक अथवा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा प्रदत्त डिजाइन एवं तकनीक के आधार पर विर्निर्माण कर सकेंगे।

    श्री सिंह ने बताया कि आयात पर प्रतिबंध की समय सीमा अलग-अलग वस्तुओं पर अलग-अलग होगी और यह 2020 से 2024 के बीच होगी। हमारा उद्देश्य भारतीय रक्षा उद्योग को सशस्त्र सेनाओं की भावी आवश्यकताओं से अवगत कराना है ताकि वे स्वदेशीकरण के लक्ष्य काे प्राप्त करने के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

    Latest news National news Online news Rajnath singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: देवीपुर में बड़ा हादसा, सेप्टिक टंकी साफ करने उतरे छह लोगों की मौत
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना को दी मात

    Related Posts

    दिल्ली की खबरें

    CITES ने वनतारा को दी क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट के बाद फिर मिली सराहना

    November 4, 2025
    टेक्नोलॉजी

    OpenAI ने ChatGPT GO सब्सक्रिप्शन 12 महीने तक किया मुफ्त, भारतीय यूजर्स की मौज

    November 4, 2025
    कारोबार

    सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट, रुपये में मजबूती

    November 4, 2025
    Latest Posts

    राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर CM सोरेन ने ‘झारखंड जागरण गौरव यात्रा’ रथ को दिखाई हरी झंडी

    November 4, 2025

    घाटशिला में झामुमो ने जनता को ठगा, अब बदलाव की बयार : लंबोदर महतो

    November 4, 2025

    निजी अस्पताल में प्रसूता की मौ’त, लापरवाही के आरोप में परिजनों ने किया हंगामा

    November 4, 2025

    समस्तीपुर की रैली में योगी आदित्यनाथ का ऐलान — अगर बिहार में NDA की सरकार बनी तो…

    November 4, 2025

    लोगों को हड़काने के वास्ते रखता था कट्टा, दो को पुलिस ने दबोचा

    November 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.