Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 9:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मैट्रिक-इंटर की परीक्षा आज से, परीक्षा केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू
    झारखंड

    मैट्रिक-इंटर की परीक्षा आज से, परीक्षा केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2024Updated:February 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है.  6 से 26 फरवरी तक चलने वाली यह परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी. इसके लिए जिला प्रशासन और रांची पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की है. सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए डीसी राहुल सिन्हा व एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था के निर्देश दिये हैं.

    परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. निषेधाज्ञा सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगी. परीक्षा केंद्रों पर अभिभावक भी अनावश्यक रूप से भीड़ लगा देते हैं, जिससे परीक्षार्थियों तथा स्कूल के शिक्षकों को भी परेशानी होती है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के अलावा दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

    परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने एवं सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू की गई है.  निषेधाज्ञा के अनुसार, 200 मीटर के दायरे में चार से अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर रोक, परीक्षा केंद्र के आसपास किसी प्रकार की बैठक या आमसभा नहीं होगी, ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजेंगे, आमलोगों के लिए बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना गैरकानूनी होगा, परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले दोपहर दो बजे तक परीक्षा केंद्र के आसपास मालवाहक व व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

    बता दें कि परीक्षा में इस बार 7,66,500 परीक्षार्थी शामिल होंगे. मैट्रिक में 4,21,678 छात्र-छात्रा और इंटरमीडिएट में 3,44,822 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे. इंटरमीडिएट साइंस में 94,433, कॉमर्स में 25,907 और आर्ट्स में 2,24,502 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

    Exam Inter Jack Board jharkhand johar live news Matric ranchi इंटर जैक बोर्ड जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड परीक्षा मैट्रिक रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, 11 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 6 February 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.