Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 5:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत में वैश्विक ड्रोन हब बनने की क्षमता
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत में वैश्विक ड्रोन हब बनने की क्षमता

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में ड्रोन प्रौद्योगिकी को लेकर जो उत्साह और ऊर्जा दिखाई देती है उससे स्पष्ट है कि भारत में वैश्विक ड्रोन हब बनने की पूरी क्षमता है।

    श्री मोदी ने शुक्रवार को यहां भारत ड्रोन महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वैश्विक ड्रोन हब बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा, “ड्रोन टेक्नॉलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है।

    ये जो ऊर्जा नज़र आ रही है, वो भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है। ये भारत में रोजगार सृजन के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है।”

    देश में ड्रोन उद्योग को बढ़ावा देने की सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “आठ वर्ष पहले यही वो समय था, जब भारत में हमने सुशासन के नए मंत्रों को लागू करने की शुरुआत की थी। न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन के रास्ते पर चलते हुए, जीवन और व्यापार को सुगम बनाने को हमने प्राथमिकता बनाया। पहले की सरकारों के समय टेक्नॉलॉजी को समस्या का हिस्सा समझा गया, उसको गरीब विरोधी साबित करने की कोशिशें हुईं। इस कारण 2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता का वातावरण रहा। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब को हुआ, वंचित को हुआ, मिडिल क्लास को हुआ।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी की मदद से अब महिलाओं, किसानों और विद्यार्थियों को सीधे सरकार से मदद मिल रही है । प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन प्रौद्योगिकी के कारण इसमें क्रांति आई है।

    उन्होंने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी कैसे एक बड़ी क्रांति का आधार बन रही है, इसका एक उदाहरण पीएम स्वामित्व योजना भी है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिस मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड, रांची DAV ने बनाई जांच कमेटी
    Next Article जमशेदपुर : अज्ञात युवक का शव बरामद

    Related Posts

    देश

    एअर इंडिया की लापरवाही पर DGCA का सख्त एक्शन, तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश

    June 21, 2025
    क्राइम

    यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    ईरान और इजरायल के युद्ध में भारत की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाये सवाल, कहा.. केंद्र सरकार ने मूल्यों का समर्पण कर दिया

    June 21, 2025
    Latest Posts

    झाड़ियों में मिली एक युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

    June 21, 2025

    नित्य योग से दूर होते हैं रोग और व्यक्ति रहता है मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ : डालसा सचिव

    June 21, 2025

    हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरा, फिर…

    June 21, 2025

    हजारीबाग में ड्यूटी के दौरान जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, मौके पर मौ’त

    June 21, 2025

    गोकुलनगर में घर तोड़ने के आदेश के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, DC की गाड़ी रोकने की कोशिश

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.