Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के गौरव को बढ़ाया हैः बाबूलाल
    झारखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के गौरव को बढ़ाया हैः बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलायी गयी. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव ही आदिवासियों की चिंता करते रही है. अटल विहारी वाजपेयी ने आदिवासियों के लिए अलग राज्य दिया. उन्होंने आदिवासियों के लिए अलग जनजाति मंत्रालय का गठन किया. श्री मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के काम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के गौरव को बढ़ाया है. उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है. धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषणा कर देश के सभी जनजाति स्वतंत्रता सेनानी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है. देश मे पहली बार आदिवासी समाज की बेटी को देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनाया.

    जल-जंगल-जमीन एवं आदिवासी के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आये लेकिन कुछ नहीं किया

    उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन ने जल-जंगल-जमीन एवं आदिवासी के नाम पर राजनीति कर सत्ता में आये. लेकिन, पिछले 4 वर्षों में उनके विकास कार्यक्रम में आदिवासी की कहीं कोई चर्चा नहीं हुई. इसके उलट हेमन्त सरकार में आदिवासी बच्चियो एवं महिलाओं की दुष्कर्म एवं हत्या की घटना बढ़ी है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के रामेश्वर मुर्मू, रूपा तिर्की, संध्या टोपनो रुबिका पहाड़िया की हत्या यह बताता है कि हेमंत सरकार में आदिवासी समाज सुरक्षित नही है.

    पारंपरिक वेशभूषा, पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, मांदर के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे

    प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर जनजाति मोर्चा की तैयारी बैठक हुई. बैठक में मोर्चा द्वारा तय किया गया कि जनजाति आदिवासी समाज के हज़ारों की संख्या में अपने-अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ, पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़ा, मांदर, पारंपरिक खोड़हा नृत्य टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि 15 नवंबर धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्म स्थली में खूंटी के उलिहातू में होने जा रहा है.

    बैठक में ये लोग रहे उपस्थित

    बैठक में प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, रामकुमार पहान, अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उराँव, आरती कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप,रूप लष्मी मुंडा, अनु लकड़ा, रवि मुंडा, नकुल तिर्की, अनुराधा मुंडा, इंदीया टोप्पो, बिरसा पहान, सुनील उरांव, रितेश उरांव, नूतन पहान, बुधराम बेदिया, बुधु पाहन, अरुण पहान, प्रभु दयाल बड़ाईक, सत्यसेव मुंडा,अर्जुन मुंडा, दीपक लोहरा,अरविंद उराँव,प्रदीप महली, अंजली लकड़ा, अनिता गाड़ी, सोनी हेमरोम, जयश्री इंदवार,बासुदेव टोप्पो सहित कई जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: जयराम महतो के पुतला दहन के खिलाफ JBKSS ने निकाला आक्रोश रैली सह मशाल जुलूस

    अंजली लकड़ा अटल विहारी वाजपेयी अनिता गाड़ी अनु लकड़ा अनुराधा मुंडा अरविंद उराँव अरुण पहान अर्जुन मुंडा अशोक बड़ाईक आदिवासियों आदिवासी आदिवासी समाज आरती कुजूर इंदीया टोप्पो जयश्री इंदवार जल-जंगल-जमीन दीपक लोहरा धरती आबा बिरसा मुंडा नकुल तिर्की नगाड़ा नूतन पहान पारंपरिक खोड़हा नृत्य पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल प्रदीप महली प्रदीप वर्मा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु दयाल बड़ाईक बालमुकुंद सहाय बासुदेव टोप्पो बिंदेश्वर उराँव बिरसा पहान बुधराम बेदिया बुधु पाहन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा प्रदेश कार्यालय मांदर रवि मुंडा राजनीति राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रामकुमार पहान रितेश उरांव रूप लष्मी मुंडा सत्ता सत्यसेव मुंडा सुनील उरांव सुनील फकीरा कच्छप सोनी हेमरोम हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर सचिव ने जारी किया आदेश, कहा- तय मापदंडों पर 21 तक कार्रवाई करें
    Next Article प्रधानमंत्री से एचईसी को बचाने की अपील, राज्य का बकाया भी दे केंद्र

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.