Ranchi : झारखंड के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की रस्में पूरे विधि-विधान के साथ की जा रही हैं। मंगलवार को आठवीं और बुधवार को नौवीं क्रिया पूरी होगी। दशकर्म 15 अगस्त को और 11वीं क्रिया 16 अगस्त को रखी गई है। इसी दिन विशाल श्राद्ध भोज का आयोजन होगा।
नेमरा गांव के मुखिया जीतलाल टुडू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं परिवार के साथ हर विधि-विधान में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 5 लाख लोगों के लिए श्राद्ध भोज की व्यवस्था की जा रही है। चार बड़े पंडाल लगाए जाएंगे, जिनके पास ही रसोईघर तैयार होंगे। खास मेहमानों के लिए भोजन का प्रबंध घर के आंगन में किया जाएगा।
गुरुजी के प्रिय साग को भी व्यंजनों में शामिल किया गया है। आने-जाने वालों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया गया है और लुकैयाटांड में तीन हेलीपैड तैयार किए गए हैं। एक अतिरिक्त हेलीपैड गुरुजी के पैतृक आवास के सामने भी बनाया गया है। सभी मार्गों पर बिजली और सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। तालाब के पास नहाने के लिए शॉवर लगाए गए हैं ताकि बड़ी संख्या में लोग एक साथ स्नान कर सकें।
Also Read : पटना में बदले की आग : पिता-पुत्र का अपहरण, बेटे की ह’त्या, पिता लापता
Also Read : ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते की समय सीमा 90 दिनों के लिए बढ़ाई