Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीसी की रिपोर्ट की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दे जवाब : HC
    झारखंड

    डीसी की रिपोर्ट की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दे जवाब : HC

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अस्पतालों और नर्सिंग होम से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका झारखंड ह्यूमन राइट्स कनफेडरेशन की ओर से दायर की गई थी।सुनवाई के दौरान राज्य के लगभग सभी जिलों के उपायुक्तों (डीसी) ने अपने-अपने जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर रिपोर्ट अदालत में पेश की। रिपोर्ट में कहा गया कि अस्पतालों से निकलने वाले कचरे का निस्तारण सही तरीके से किया जा रहा है।

    मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह डीसी की रिपोर्ट की जांच करे और इस पर अपनी प्रतिक्रिया अदालत में दाखिल करे। अब इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई माह में होगी।

    पिछली सुनवाई में क्या हुआ :

    फरवरी 2025 में कोर्ट ने सभी जिलों के डीसी से यह पूछा था कि उनके जिले में नर्सिंग होम और अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का किस प्रकार से निपटारा किया जा रहा है। इस पर डीसी को शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया गया था।

    वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थिति:

    प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि झारखंड में इस समय लोहरदगा, रामगढ़, पाकुड़, धनबाद और आदित्यपुर में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट काम कर रहे हैं। देवघर में एक नया प्लांट बनाया जा रहा है। इन प्लांट्स को संचालन की अनुमति बोर्ड द्वारा दे दी गई है।

    याचिकाकर्ता की मांग:

    याचिका में मांग की गई है कि झारखंड में एनवायरमेंटल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट एंड हैंडलिंग रूल्स को पूरी तरह लागू किया जाए। राज्य के सभी अस्पतालों, क्लीनिक और नर्सिंग होम को इन नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

    Also Read : बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र

    Biomedical Waste Biomedical Waste Management court hearing Dc Deputy Commissioners Disposal District Reports Environmental Protection Health department hospitals jharkhand Jharkhand high court Jharkhand Human Rights Confederation Nursing Homes public interest litigation Waste Disposal अस्पताल उपायुक्त कचरा निस्तारण कोर्ट सुनवाई जनहित याचिका जिलों की रिपोर्ट झारखंड झारखंड हाई कोर्ट झारखंड ह्यूमन राइट्स कनफेडरेशन डीसी नर्सिंग होम निस्तारण पर्यावरण सुरक्षा. बायो मेडिकल वेस्ट बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के सिदू तालाब में डूबने से अधेड़ की मौ’त, घंटों बाद मिला शव
    Next Article MGM के नये भवन में बर्न वार्ड को मिले सिर्फ 5 बेड, पुराने में थे 20…

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.