Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Sep, 2025 ♦ 2:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में सियासी घमासान : तेजस्वी के 10 सवालों पर NDA का पलटवार
    ट्रेंडिंग

    बिहार में सियासी घमासान : तेजस्वी के 10 सवालों पर NDA का पलटवार

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। शनिवार सुबह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 10 सवालों के जरिए नीतीश सरकार पर हमला बोला। इसके जवाब में करीब एक घंटे बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने पलटवार किया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता नीरज कुमार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रवक्ता अभिषेक झा ने वीडियो संदेश जारी कर तेजस्वी के सवालों का जवाब दिया। आइए जानते हैं तेजस्वी के सवाल और NDA के जवाब :

    1. सवाल : बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है?

    जवाब : बिहार की गरीबी के लिए लालू-राबड़ी का जंगल राज जिम्मेदार है, जहां विकास की जगह भ्रष्टाचार पनपा।

    1. सवाल : बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं?

    जवाब : महिलाओं की असुरक्षा की जड़ आरजेडी का जंगल राज है, जब अपराधी खुलेआम घूमते थे। अब महिलाएं रात में भी बिना डर के निकलती हैं।

    1. सवाल : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था खराब क्यों है?

    जवाब : स्वास्थ्य व्यवस्था की बर्बादी आरजेडी शासन की देन है, जब अस्पतालों में मरीजों की जगह कुत्ते घूमते थे।

    1. सवाल : बिहार में इतना अपराध क्यों है?

    जवाब : अपराध की शुरुआत लालू राज में हुई, जब गुंडे-माफिया नेताओं के संरक्षण में फले-फूले।

    1. सवाल : बिहार में भ्रष्टाचार क्यों है?

    जवाब : भ्रष्टाचार की नींव आरजेडी ने डाली, जहां चारा घोटाले से लेकर हर योजना में लूट हुई।

    1. सवाल : बिहार में बेरोजगारी क्यों है?

    जवाब : बेरोजगारी की मजबूरी लालू-राबड़ी के शासन की उपज है।

    1. सवाल : बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है?

    जवाब : पलायन की वजह आरजेडी का जंगल राज है, जहां रोजगार के नाम पर सिर्फ अपराध था। अब पलायन में कमी आई है।

    1. सवाल : बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने?

    जवाब : स्कूल भवनों की कमी लालू शासन की देन है, जब शिक्षा बजट नेताओं की जेब में जाता था। अब स्कूल बन रहे हैं और शिक्षकों की भर्ती हो रही है।

    1. सवाल : बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों नहीं लगे?

    जवाब : आरजेडी के भ्रष्ट तंत्र ने निवेशकों को डराया। अब निवेश बढ़ रहा है, लेकिन लालू राज की यादें निवेशकों को डराती हैं।

    1. सवाल : बिहार में शिक्षा व्यवस्था खराब क्यों है?

    जवाब : शिक्षा की खराब हालत आरजेडी के जंगल राज की देन है, जहां स्कूलों में पढ़ाई की जगह गुंडागर्दी सिखाई जाती थी।

    दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाली 20 वर्षों की नीतीश-मोदी और 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार से ये महत्वपूर्ण सवाल जरूर पूछना:- pic.twitter.com/GyLRc7FKCr

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 6, 2025

    #Live :- जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव का विभिन्न विषयों पर सोशल संवाद। https://t.co/btztz01dxS

    — Janata Dal (United) (@Jduonline) September 6, 2025

    यह सियासी तकरार बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले और तेज होने की संभावना है। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

    Also Read : गयाजी में कल से शुरू होगा पितृपक्ष मेला 2025 : 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

    Political turmoil in Bihar: NDA's counter-attack on Tejashwi's 10 questions बिहार में सियासी घमासान : तेजस्वी के 10 सवालों पर NDA का पलटवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची रेलवे स्टेशन पर जेबकतरे को RPF ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
    Next Article डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

    Related Posts

    बिहार

    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन की मौ’त

    September 6, 2025
    गिरिडीह

    डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

    September 6, 2025
    गुमला

    धनबाद के BCCL लैंडस्लाइड में 5 की मौ’त, रेस्क्यू कार्य जारी

    September 6, 2025
    Latest Posts

    रघुवर दास ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप, कहा: सरकार कमीशन और करप्शन में डूबी…

    September 6, 2025

    जमशेदपुर में कारोबारी से 30 लाख की लूट, पुलिस ने SIT बनाई, कई इलाकों में छापेमारी…

    September 6, 2025

    रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर, बनाये जा रहे एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल

    September 6, 2025

    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन की मौ’त

    September 6, 2025

    जयराम महतो ने निशा भगत पर की सख्त कार्रवाई, पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से किया मुक्त

    September 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.