Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 9:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना की दूसरी लहर को लेकर पुलिस अलर्ट, पीपीई किट पहनाकर होगी पूछताछ
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना की दूसरी लहर को लेकर पुलिस अलर्ट, पीपीई किट पहनाकर होगी पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के बीच पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए रांची पुलिस ने अपना एक्शन प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत अब गिरफ्तार अपराधियों को पीपीई किट पहनाकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मियों को मास्क और ग्लब्स दिया जाएगा। इससे पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी संक्रमित होने से बचेंगे। इसके लिए रांची पुलिस की ओर से सभी थानों को पीपीई किट उपलब्ध कराया जाएगा।

    रांची पुलिस की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही प्रस्ताव पुलिस विभाग को भेजा जाएगा। उनसे पीपीई किट उपलब्ध कराने का आग्रह किया जाएगा. लॉकडाउन के दौरान एक-दो पुलिसकर्मी ही संक्रमित हुए थे, लेकिन अनलॉक शुरु होने के बाद एक हजार से ज्याद पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए। इसी को देखते हुए रांची पुलिस ने यह प्लान तैयार किया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अगर कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता है तो यह योजना लागू की जाएगी।

    अपराधियों से पूछताछ के लिए थाने में एक अलग कमरा निर्धारित किया जाएगा. उसी कमरे से अपराधियों से पूछताछ की जाएगी। कमरे में अपराधी को ले जाने से पहले और बाद में उससे पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा। सभी थानेदारों से कहा गया है कि वे पूछताछ के लिए एक अलग कमरा तैयार करें।

    रांची पुलिस की ओर से मास्क पहनने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. रांची से सटे ग्रामीण इलाकों में यह अभियान चलेगा। इस दौरान ग्रामीणों को मास्क पहनने से होने वाले फायदे भी जानकारी दी जाएगी।

    कोरोना काल में पुलिसकर्मी अपराधी को गिरफ्तार कर थाना लाते हैं। पूछताछ के दौरान न तो अपराधी को पीपीई किट पहनायी जाती है और न ही पुलिसकर्मी पहनते हैं। कई अपराधी कोविड जांच के दौरान पॉजिटिव भी पाए गए। इन अपराधियों के संपर्क में आने की वजह से पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो गए हैं।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : भागलपुर में ट्रैक्टर के पलटने से किशोर की मौत
    Next Article हज़ारीबाग : आलू व्यापारी से सात लाख रुपये की लूट, अपराधियों की खोज में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.