Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»महिला सुरक्षा पर पुलिस की तैयारी, रांची के एसएसपी ने जारी किया वॉट्सएप नंबर, मुसीबत के वक्त लड़कियां और महिलाएं मैसेज भेजकर ले सकेंगी मदद
    झारखंड

    महिला सुरक्षा पर पुलिस की तैयारी, रांची के एसएसपी ने जारी किया वॉट्सएप नंबर, मुसीबत के वक्त लड़कियां और महिलाएं मैसेज भेजकर ले सकेंगी मदद

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रांची पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमन हेल्पलाइन नंबर 8987790699, 9905936490 जारी किया है। राजधानी की पुलिस ने छेड़छाड़, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर पर रांची की महिलाएं वॉट्सऐप या कॉल कर अपनी समस्या बता सकती है। साथ ही जानकारी दी गई है कि महिला हेल्पलाइन नंबर की इंचार्ज महिला इंस्पेक्टर ममता होगी। वहीं रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने महिलाओं से अपील की है कि रांची पुलिस से अपनी समस्याओं को साझा करें। जानकारी के बाद रांची पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

    डीजीपी राव ने ट्वीट कर दी सूचना

    डीजीपी एमवी राव ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा- राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसके तहत राज्य भर के जिलों के सभी एसएसपी को आज शाम तक वॉट्सऐप नंबर जारी करना आवश्यक है। संकट में घिरी महिलाएं और लड़कियां इस नंबर पर मैसेज भेज सकती हैं। मैसेज मिलने के बाद उन्हें तुरंत मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

    राज्यपाल से भी डीजीपी ने की मुलाकात

    बता दें कि एमवी राव ने बुधवार सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात बताया। मुलाकात के बाद डीजीपी ने कहा कि महिला सुरक्षा पर झारखंड पुलिस की विशेष तैयारी चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी।

    Jharkhand news Latest news Online news ranchi news Ssp Women help line
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिजी स्वार्थ के लिए जनता को दाव पर लगाने का अधिकार किसी को नहीं : अर्जुन मुंडा
    Next Article भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55 हजार से ज्यादा मामले, 702 मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.