Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 8:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी शक्ति सिंह गिरफ्तार
    झारखंड

    गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी शक्ति सिंह गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2021Updated:September 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड मामले में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता में से एक शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शक्ति सिंह को ओडिशा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो जून 2020 को पलामू के सूदना बिस्फुटा रोड में डॉन कुणाल सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह है।

    गिरफ्तार शक्ति सिंह गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह के रिश्ते में बहनोई है। पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि शक्ति सिंह और अन्य लोग ओडिशा के इलाके में छिपे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ओडिशा में छापेमारी कर शक्ति को पकड़ा। कुछ दिनों पहले पलामू पुलिस ने कोर्ट से डॉन कुणाल हत्याकांड मामले में शक्ति सिंह, राजू तिर्की, लव सिंह, कुश सिंह, छोटा डब्लू सिंह, अमन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लिया था। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुरी से पुलिस ने शक्ति सिंह को हिरासत में लिया था और फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके घर से दो लाइसेंसी रायफल, बैंकों के कागजात और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। एसपी ने बताया कि गौतम सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह का पैन कार्ड और आधार कार्ड भी शक्ति सिंह के घर से बरामद हुआ है।

    पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कुणाल हत्याकांड को अंजाम देने में शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका थाी, वह मुख्य साजिशकर्ता है। उन्होंने बताया कि यह ब्लू कॉलर क्रिमिनल है, जो सब कुछ में शामिल रहता है लेकिन सामने कभी नहीं आता।

    मेदिनीनगर एसडीपीओ के विजयशंकर ने बताया कि डब्ल्यू सिंह गिरोह के एक गुर्गे ने शक्ति सिंह के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। उसके बाद से पुलिस ने अभियान शुरू किया था। के विजयशंकर ने बताया कि अगला टारगेट डब्लू सिंह है, उसके खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शक्ति सिंह के साथ डब्लू सिंह के भाई गौरव सिंह को हिरासत में लिया गया था। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि शक्ति सिंह के हथियार के लाइसेंस को कैंसिल करवाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।

    पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराध को संरक्षण देने वाले सावधान हो जाएं। उनके खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। एसपी ने कहा कि पलामू पुलिस ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है जो अपराध को संरक्षित करते हैं। शक्ति सिंह के खिलाफ पुलिस को कई ऐसी जानकारी मिली है जो यह बताती है कि वह डब्ल्यू सिंह गिरोह के लिए काम करता है। उसके पास से बरामद बैंक के कागजात और पासबुक की पूरी जांच की जाएगी।

    कुख्यात डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड मामले में 230 पेज की अनुसंधान रिपोर्ट तैयार की गई है। पुलिस ने इस रिपोर्ट को कोर्ट को सौंप दिया है। जबकि हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपी गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी अभी भी जारी है। हत्याकांड मामले में पुलिस डब्लू सिंह के घर की कुर्की कर चुकी है। पुलिस को कुणाल के हत्या से जुड़े सीसीटीवी फुटेज निकाले थे, इन फुटेज ने अनुसंधान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा: चंचाल पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार, 172 पीस पवार जेल, 7 बंडल वायर, 3 पीस डेटोनेटर बरामद
    Next Article रांची में 10वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का प्रयास, युवक फरार

    Related Posts

    खूंटी

    सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    August 4, 2025
    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    Latest Posts

    सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    August 4, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 04 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 4, 2025

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.