Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 12:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज : जमीन के मुआवजे की राशि बंटवारे के विवाद में पति के सामने गला रेतकर पत्‍नी की हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    साहिबगंज : जमीन के मुआवजे की राशि बंटवारे के विवाद में पति के सामने गला रेतकर पत्‍नी की हत्‍या, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सावलापुर सड़क टोला में जमीन के मुआवजे के रूप में मिली राशि के बंटवारे के विवाद में रविवार की रात 65 वर्षीया रनधावन टुडू की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।

    मृतका के पति शिवलाल सोरेन ने बताया कि रविवार की रात उसकी पत्नी घर के आंगन में अपने नाती के साथ सोई हुई थी। कुछ ही दूरी पर वह भी सोया था। रात लगभग 12.30 बजे उसने पत्नी के चीखने की आवाज सुनी। वह उठकर दौड़ा। देखा कि गांव का ही सिरिल सोरेन धारदार हथियार से लगातार उसके पत्नी के गले पर वार कर रहा है। हल्ला करने पर वह उसे भी खदेड़ा। वह डर के मारे छिप गया।

    सुबह में उसने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते थाना प्रभारी चिंतामन रजक घटना स्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

    शिवलाल सोरेन ने बताया कि उसकी और उसके गोतिया की जमीन महाराजपुर-शर्मापुर पीडब्ल्यूडी रोड में गई थी। इसके एवज में सरकार द्वारा हाल में मुआवजा राशि दी गई है। इस राशि के बंटवारे को लेकर गोतिया के साथ उसका विवाद लगभग तीन माह से चल रहा था।

    उसने बताया कि उसकी ज्यादा जमीन सड़क में गई थी जिस वजह से उसे ज्यादा राशि मिलनी चाहिए, लेकिन राशि चार बराबर भाग में बांट दिया गया। वह अपना हिस्सा मांग रहा था। इसी वजह से उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। कुछ माह पूर्व विवाद को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। मृतक की तीन बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। उसे कोई पुत्र नहीं है। नाती साथ रहता है।

    घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद सिरिल सोरेन वहां से फरार हो गया। इस मामले में शिवलाल सोरेन के बयान पर मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : शादी का झांसा देकर दरोगा ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, सीआईडी ने किया खुलासा
    Next Article 20 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    कोडरमा

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025
    झारखंड

    NTPC प्रकरण : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार

    August 17, 2025
    झारखंड

    प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मा’रकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार अरेस्ट

    August 17, 2025
    Latest Posts

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.