Ranchi : रांची की गोंदा पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक भुजाली जब्त किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम सौरभ तिर्की और रितेश पांडेय बताये गये। सौरभ कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू का रहने वाला हैं। वहीं, रितेश पांडेय का घर सेमर टोली में है। दोनों को क्राइम करने की प्लानिंग करने के दरम्यान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया है।
SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि कांके थाना क्षेत्र के अर्बन हाट में दो लोग क्राइम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उनके पास हथियार भी है और कोई बड़ा कांड करने वाले हैं। मिले इंफॉर्मेशन पर सदर DSP संजीव बेसरा की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने अर्बन हाट में एक अर्धनिर्मित मकान में रेड मारी। पुलिस को देखते ही वहां से दो लड़के भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। तालाशी लेने पर दोनों के पास से एक देशी कट्टा और एक भुजाली बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने खुलासा किया कि शहर में क्राइम करने की प्लानिंग कर रहे थे।
Also Read : पांच दिन से लापता युवक की नदी में मिली बॉडी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
Also Read : Google DeepMind ने लॉन्च किया नया AI मॉडल Genie 3, बनाएगा टेक्स्ट से 3डी वर्ल्ड
Also Read : 20 दिन से काम की तलाश में भटक रहे दिहाड़ी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार
Also Read : जमशेदपुर के रवि यादव को गोली मा’रने के मामले में पांच संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज, छापेमारी चालू