Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 5:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»टीपीसी के उग्रवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक दर्जन मामलों में पुलिस को थी तलाश
    झारखंड

    टीपीसी के उग्रवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक दर्जन मामलों में पुलिस को थी तलाश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/चतरा। चतरा एवं रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर रमेश महतो उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। उग्रवादी पर हत्या, रंगदारी, फायरिंग सहित अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उग्रवादी की गिरफ्तारी पिपरवार इलाके से की गई है। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई। उग्रवादी के पास से पुलिस ने कई घटनाओं में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया है।

    पकड़ा गया उग्रवादी हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित डमारू गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के बाद की गई है। इस संबंध में 14 सितंबर को गुप्त सूचना मिली कि रमेश महतो उर्फ पहाड़ी पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बस्ती स्थित फुटबाल मैदान में फुटबाल मैच देखने आने वाला है। सूचना के बाद उग्रवादी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम में संयुक्त रूप से रांची एवं चतरा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को शामिल किया गया। इसके बाद पिपरवार थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए टीम बचरा स्थित फुटबॉल मैदान पहुंची। इस दौरान टीम को पहाड़ी इलाके से रमेश महतो उर्फ पहाड़ी आता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    हत्या और वसूली के मामले हैं दर्ज
    बताया गया कि रमेश महतो उर्फ पहाड़ी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी का एरिया कमांडर है। वह चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लातेहार एवं लोहरदगा जिला के विभिन्न इलाकों में सक्रिय रहकर उग्रवादी घटनाओं को अंजाम देता था। रमेश के खिलाफ इन जिलों के कई थानों में हत्या, रंगदारी, वसूली जैसे एक दर्ज से अधिक मामले दर्ज हैं। पिछले कुछ महीने में इन इलाकों में सभी महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे पिपरवार ताना क्षेत्र के बचरा बस्ती में संतोष महतो की हत्या, रांची जिला के बुढमू थाना क्षेत्र के उमेदंडा में संतोष लोहरा की हत्या, बुढमू थाना क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी मनोज यादव की हत्या, पतरातू थाना क्षेत्र में डैम चौक पर कोल व्यवसायियों में खौफ पैदा करने के लिए फायरिंग आदि की घटनाओं में रमेश महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन युवक हुए सड़क हादसे का शिकार, 2 की मौत
    Next Article हजारीबाग: अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मौत

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.