गिरिडीह : जिला में अलग-अलग स्थानों से कुल 6 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया चौक के पास कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है. उपरोक्त सूचना के आधार पर सुमित प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी करते हुए अलग-अलग स्थानों से कुल 06 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है एवं एक को नामजद किया गया है.

गिरफ़्तार सभी साइबर अपराधी गिरिडीह से हैं. इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं0-11/2024 दिनांक-02.03.2024 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये फर्जी खाता का प्रयोग करके साईबर ठगी के पैसों को मंगाते थे एवं इसकी निकासी करते थे. इनका मुख्य कार्य फर्जी खाता उपलब्ध कराना था.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
(1) कुन्दन कुमार उम्र-24 वर्ष पे०-स्व० जागेश्वर तुरी सा०-गादी, थाना तिसरी जिला गिरिडीह

(2 मुकेश कु० यादव उम्र-30 वर्ष पे०-अर्जुन प्र० यादव सा०-गादी, थाना तिसरी जिला गिरिडीह
(3) लोकेश कुमार उम्र-24 वर्ष पे०-राम प्र०, विश्वकर्मा सा०-लक्षमीपुर, थाना तिसरी जिला गिरिडीह
(4) चंद्रकांत श्रीवास्तव उम्र 28 वर्ष पे०- रीतलाल महतो, सा०-पिन्डरसोत, थाना हिरोडीह जिला गिरिडीह
(5) पिंकेश कुमार उम्र-21 वर्ष पे०- शिवनन्दन यादव सा0-गाछी, थाना तिसरी जिला गिरिडीह
(6) जयमंगल यादव उम्र 21 वर्ष पे०-सुखदेव यादव, सा०-भंडारी, थाना तिसरी जिला गिरिडीह
ये है नामजद अभियुक्त:
(1) गौतम कुमार यादव पिता-रमन यादव ग्राम-गादी थाना तिसरी, गिरिडीह
बरामद सामानों का विवरण :
मोबाइल – 09
सिम- 17
एटीएम०- 16
आधार कार्ड- 08
पैन कार्ड- 06
बाइक- 02
नगद- 19,000 रू0

