Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : हाइवा काटते 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन में लगी थी टाटा नैनो की नंबर प्लेट
    झारखंड

    पलामू : हाइवा काटते 3 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन में लगी थी टाटा नैनो की नंबर प्लेट

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पलामू। जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र से महज 1 किमी की दूरी पर हाइवा वाहन काट रहे तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छत्तरपुर पुलिस ने कहा है कि एएसआई जेवियर मिंज सशस्त्र बल के साथ छत्तरपुर, सरईडीह मोड पर गश्ती कर रहे थे। तभी उन्हे गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की ओर से एक चोरी के हाइवा को छत्तरपुर NH 98 स्थित गो-लक्ष्मी नाग बाबा के पास गैस कटर से काटा जा रहा है। जिसके सूचना का सत्यापन और आवश्यक कारवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया।

    इसके बाद छत्तरपुर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी शम्भू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसमें एसआई प्रियरंजन कुमार, एएसआई जेवियर मिंज, आरक्षी सुनिल यादव, आरक्षी अनिल कुमार ठाकुर और आरक्षी दुधनाथ यादव शामिल थे। मामले में छत्तरपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार रॉय ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन पर छत्तरपुर के नाग-बाबा स्थित लगभग 1 सौ मीटर आगे महेन्द्र चौधरी के घर के पिछे पहुंचे तो देखा कि दो-तीन व्यक्ति गैस कटर से हाइवा वाहन को काट रहे हैं. पुलिस वाहन को आते देख सभी व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठाते हुए भाग गए। उस वाहन पर पेंट से अंकित नंबर कि जांच झारखण्ड पुलिस के क्राइम कंट्रोल एप की सहायता से करने पर नंबर टाटा नैनो वाहन का पाया गया। वहीं पास में मनोज कुमार गुप्ता के कबाड़ की दुकान की जांच पड़ताल करने पर वाहन का कटा हुआ डाला और इंजन का टुकड़ा पाया गया।

    कबाड़ी दुकान मालिक मनोज कुमार गुप्ता के अलावे उनके सहयोगी प्रेमशंकर चौधरी और धीरज कुमार गुप्ता उपस्थित थे। पूछताछ के क्रम में उन्होंने यह वाहन उपेंद्र कुमार सिंह हुसैनाबाद पलामू से 2 लाख 10 हजार रुपये में इकरारनामा बनाकर खरीदने की बात कही। जांच से स्पष्ट हुआ कि उक्त हाइवा वाहन पर टाटा नैनो का नम्बर लगाकर गलत तरीके से खरीद बिक्री कर वाहन को विखंडित किया गया है। मामले में मनोज कुमार गुप्ता, प्रेमशंकर चौधरी और धीरज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी के हाइवा वाहन और उसके कटे हुए टुकड़ों को जब्त कर थाने लाया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा : झुमरी तिलैया के गोदाम में छापेमारी, लाखों रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला बरामद
    Next Article गिरिडीह में केटरर की संदिग्ध हालात में मौत, आत्महत्या की आशंका

    Related Posts

    झारखंड

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025
    चतरा

    अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 2.225 kg अफीम बरामद

    June 18, 2025
    झारखंड

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 2.225 kg अफीम बरामद

    June 18, 2025

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025

    गम्हरिया के होटल में हुई बड़ी चोरी, नकदी और CCTV सेट ले भागे चोर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.