Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 11:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निदेश
    झारखंड

    मुहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निदेश

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • लोगों से घर पर रहकर ही मुहर्रम मनाने की अपील

    रांची। मुहर्रम को लेकर रांची जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। त्यौहार के दौरान जिले में विधि व्यवस्था संधारण एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मुहर्रम के दौरान मिथ्या/अफवाहों को लेकर किसी भी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न ना हो इसे लेकर सांप्रदायिक तत्वों, संगठनों केे विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों/अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

    घर पर ही मुहर्रम मनाने की अपील

    कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों से घर पर ही रहकर मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की गयी है। अनुमण्डल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को अपने-अपने क्षेत्र एवं संवेदनशील इलाकों में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया है।

    जिला नियंत्रण कक्ष संचालन के लिए वरीय प्रभारी दंडाधिकारी के रूप में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रांची वीरेंद्र कुमार चैबे की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ अग्निश्मन, एंबुलेंस, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, वाहन की व्यस्था सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है।

    मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कई थाना/ओपी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों/मस्जिदों के पास दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगायी गयी है। चार थाना क्षेत्रों डोरंडा, लोअर बाजार, बरियातू एवं रातू थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में मोटरसाइकिल दस्ता भी तैनात किया गया है, जो रात के नौ बजे से सुबह के चार बजे तक तैनात रहेगा। विधि व्यवस्था संधारण के लिए रातू, कांके, डोरंडा, चान्हो थाना और अलबर्ट एक्का चैक में मिनी कंट्रोल रुम बनाया गया है।

    ग्रामीण क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और नगर क्षेत्र में सिटी एसपी रहेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी सदर एवं बुण्डू अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
    Next Article देवघर: गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के अफसरों पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग का आरोप, 8 सितंबर को लोकसभा प्रिविलेज कमिटी के समक्ष देवघर एसपी को पेश होने का आदेश

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.