Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 12:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»PMFBY : खरीफ फसलों के लिए बीमा रजिस्ट्रेशन की अंतिस तारीख  31 जुलाई… जल्द करें अप्लाई
    देश

    PMFBY : खरीफ फसलों के लिए बीमा रजिस्ट्रेशन की अंतिस तारीख  31 जुलाई… जल्द करें अप्लाई

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PMFBY
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ सीजन की फसलों के लिए बीमा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट हमलों और अन्य फसल नुकसान से राहत देने के लिए शुरू की गई इस योजना की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह योजना उन सभी किसानों के लिए उपलब्ध है, जो अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगा रहे हैं।

    कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

    • वह किसान जो अपनी जमीन पर या किराए (बंटाई) पर खेती कर रहे हैं।
    • जिन किसानों ने अल्पकालिक फसल ऋण लिया है, उनका बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जाएगा।
    • बीमा केवल सरकार द्वारा अधिसूचित फसलों पर लागू होगा।
    • किसान के फसल क्षेत्र और बोई गई फसल का विवरण प्रमाणित होना अनिवार्य है।

    जरूरी दस्तावेज

    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • बैंक पासबुक (मुआवजा राशि सीधे खाते में ट्रांसफर के लिए)
    • भूमि रिकॉर्ड या पट्टा समझौता (खेती के अधिकार के प्रमाण के लिए)
    • पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड)
    • पता प्रमाण (आधार, बिजली बिल या राशन कार्ड)
    • फसल घोषणा पत्र (बोई गई फसल का विवरण)
    • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
    • आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाएं।
    • ‘Farmer Corner’ में ‘Guest Farmer’ चुनें और रजिस्ट्रेशन करें।
    • ‘Apply for Crop Insurance Yourself’ पर क्लिक कर लॉगिन करें।
    • फॉर्म में सभी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
    • बीमा प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन करें।

    कब नहीं मिलेगा बीमा?

    • यदि फसल गैर-अधिसूचित क्षेत्र में हो।
    • यदि नुकसान फसल चक्र के बाहर हुआ हो, जैसे बोने से पहले या कटाई के बाद।
    • यदि उसी नुकसान के लिए पहले मुआवजा लिया जा चुका हो।

    योजना के फायदे

    PMFBY के तहत किसानों को कम प्रीमियम पर फसल सुरक्षा मिलती है। खरीफ फसलों के लिए केवल 2% प्रीमियम किसान को देना होता है, बाकी राशि सरकार वहन करती है। यह योजना प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले आर्थिक नुकसान से राहत देती है और किसानों की आय को स्थिरता प्रदान करती है।

    Also Read : कपड़े की दुकान में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    PMFBY PMFBY : खरीफ फसलों के लिए बीमा रजिस्ट्रेशन की अंतिस तारीख  31 जुलाई... जल्द करें अप्लाई PMFBY: Last date for insurance registration for Kharif crops is 31st July... Apply soon Prime Minister Crop Insurance Scheme प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद निशिकांत दुबे की पत्नी पर केस को लेकर बाबूलाल का CM से सवाल- क्या राजनीति में अब परिवार भी निशाना?
    Next Article अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की छापेमारी

    Related Posts

    देश

    तेज रफ्तार SUV ने ली 4 जानें, कई घायल, ड्राइवर की पहचान में जुटी पुलिस

    July 25, 2025
    देश

    आयुष्मान कार्ड से साल में कितनी बार मिल सकता है मुफ्त इलाज…आईये जानते हैं

    July 25, 2025
    दिल्ली की खबरें

    केंद्र सरकार ने 40 ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया प्रतिबंध… जानें क्यों

    July 25, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में कई जिलों के रजिस्ट्रार का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

    July 25, 2025

    250 किलो जावा महुआ नष्ट, अवैध शराब भट्ठियां हुई ध्वस्त…

    July 25, 2025

    3.26 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कई सामान भी जब्त…

    July 25, 2025

    तीन क्विंटल डोडा के साथ आठ तस्कर गिरफ्तार, 33 लाख कैश भी जब्त

    July 25, 2025

    दस लाख अकेले पचाने की खातिर आशीष ने निरंजन की बाइक में रखवाये थे हथियार, SSP क्या बोल गये… देखें

    July 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.