New Delhi : संसद का शीतकालीन सत्र 2025 आज से शुरू हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा पहुंचे और सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र सभी सदस्यों के लिए गर्व का पल है और सदन एवं सभापति की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र ऊर्जा और सकारात्मक कार्यों से भरा होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सदस्यों को नीति और विकास पर ध्यान देना चाहिए, हंगामे और नारे नहीं। नए सदस्यों को भी अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए।
वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हुई पराजय से कुछ दल परेशान हैं, लेकिन सदन में इसका नकारात्मक असर नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को भी अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए और मजबूत मुद्दे उठाने चाहिए।
इस बीच लोकसभा में विपक्षी दलों ने SIR को लेकर जोरदार हंगामा किया, जिस वजह से सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
Also Read : धुर्वा स्मार्ट सिटी में अज्ञात श’व बरामद, तफ्तीश में जुटी पुलिस
Also Read : रांची में शुरू हुई ‘ट्री एम्बुलेंस’ सेवा, शहर के इतने पेड़ों को मिला नया जीवन
Also Read : झांगुर गिरोह का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई संगीन वारदातों को दे चुका है अंजाम


