Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 9:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पिस्तौल लहराना कांग्रेस का असली चरित्र: मीनाक्षी लेखी
    झारखंड

    पिस्तौल लहराना कांग्रेस का असली चरित्र: मीनाक्षी लेखी

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    हेमंत बताएं कि आदिवासियों के लिए क्या किया

    रांची । भाजपा सांसद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि डालटनगंज में मतदान के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी द्वारा पिस्तौल लहराना कांग्रेस के असली चरित्र को दिखाता है। यह हैरान करने वाली घटना है, ऐसी घटनाएं पुराने समय होती थी, जब बन्दूक दिखाकर बूथ लूटे जाते थे। मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।
    झामुमो नेता हेमंत सोरेन के ताजा बयान कि हमे आदिवासी के अलावा किसी का वोट नहीं चाहिए पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीमती लेखी ने कहा कि हेमंत को बताना चाहिए कि सत्ता में रहते आदिवासियों के लिए क्या किया? राज्य के लिए क्या किया?। उन्होंने कहा कि इस बयान के बाद हेमंत सोरेन को न तो आदिवासियों का वोट मिलेगा न ही गैर आदिवासियो का। क्योंकि उन्होंने सत्ता में रहते हुए दोनों वर्गों के लिये कुछ नहीं किया।

    आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल कर खुद की तिजोरी भरी

    उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम इस्तेमाल कर केवल अपनी तिजोरी भरने का काम किया। राज्य में अगर सबकुछ ठीक ही था तो पिछले 5 सालों में भाजपा सरकार को एक लाख लोगों को रोजगार देने की जरूरत क्यों पड़ती? हज़ारो शौचालय क्यों बनाने पड़ते। प्रधानमंत्री आवास योजनाए के तहत राज्य में 6,29,535 आवासों का निर्माण हुआ। वहीं उज्ज्वला योजना के जरिये 40 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हा व 2 रिफील सिलेंडर दिए गये। सखी मंडल के माध्यम से राज्य की 20 लाख से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ीं।

    कुछ भी कर सत्ता में रहना चाहते है

    उन्होंने कांग्रेस और झामुमो के गठबंधन पर कहा कि ये कुछ भी करके सत्ता में रहना चाहते हैं। आदिवासियों के नाम की राजनीति करने वाले हेमंत ने तो जेपीएससी से स्थानीय भाषा को बाहर कर दिया। आदिवासियों के नाम पर कितनी घिनौनी राजनीति कर सकते हैं, यह हेमंत ने दिखाया। कांग्रेस ने तो गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों को ही दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा कि इन 5 वर्षों में राज्य को पहली बार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी दिया। जहां से अंतररास्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी युवाओं में प्रतिभा है, भाजपा सरकार ने इन्हें अवसर दिया।संवाददाता सम्मेलन में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, मीडिया सह प्रभारी संजय जायसवाल व महिला नेत्री राजश्री जयन्ती शामिल थीं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा की लोकप्रियता से विपक्षी दल घबड़ाए, कर रहे है अनर्गल प्रलाप : राजेश शुक्ल
    Next Article सदर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कटकमदाग प्रखंड के एक दर्जन गांव में चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    झारखंड

    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी

    July 5, 2025
    झारखंड

    राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

    July 5, 2025
    झारखंड

    वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा पुलिस एसोसिएशन, किनका… जानें

    July 4, 2025
    Latest Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 11 हजार पुलिस पदाधिकारी व जवान 24 घंटे रखेंगे निगरानी

    July 5, 2025

    पटना में बेकाबू कार गंगा में समाई, नाव चालकों ने ऐसे बचाई दंपति की जान

    July 5, 2025

    नामी उद्योगपति की पटना में गो’ली मा’रकर ह’त्या

    July 5, 2025

    राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

    July 5, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 05 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.