Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Jun, 2025 ♦ 12:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»केदारनाथ धाम के गर्भगृह में प्रवेश खुला, तीर्थयात्री कर सकते हैं दर्शन
    देश

    केदारनाथ धाम के गर्भगृह में प्रवेश खुला, तीर्थयात्री कर सकते हैं दर्शन

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून। तीर्थयात्री अब केदारनाथ धाम के गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध हटा दिया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ने से गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। श्रद्धालु सभा मंडप से बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खुले थे। पहले दिन ही 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को भारी अव्यवस्थाओं को सामना करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन में लगने वाले समय को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने से शुक्रवार से केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

    बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस वर्ष मई व जून माह में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। श्रद्धालु सभा मंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। अब संख्या कम होने के बाद श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं की संख्या में कमी को देखते हुए मंदिर में दर्शनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। शुक्रवार से केदारनाथ मंदिर में सुबह चार बजे के स्थान पर पांच बजे से धर्म दर्शन शुरू हो रहे हैं। अपराह्न् तीन बजे से 4:45 बजे तक भोग-पूजा व सफाई के लिए कपाट बंद किए जा रहे हैं। शाम को श्रृंगार पूजा के बाद रात्रि नौ बजे दोबारा कपाट बंद किए जाएंगे।

    इसी तरह बदरीनाथ धाम में मंदिर में भगवान बदरी विशाल की अभिषेक पूजा सुबह पांच बजे से संपन्न हो रही है। इस दौरान भी तीर्थयात्री धर्म दर्शन कर रहे हैं। शाम को विभिन्न पूजाओं के बाद रात्रि नौ बजे तक कपाट बंद हो रहे हैं।

    बीकेटीसी के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को मंदिरों में सरल-सुगम दर्शन के लिए प्रतिबद्ध है। मंदिर समिति के अनुसार कपाट खुलने से अब तक केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में 17.32 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें बदरीनाथ धाम में 901081 और केदारनाथ धाम 831600 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : पटना हाईकोर्ट ने अग्निपथ के विरोध से संबंधित जनहित याचिका की खारिज
    Next Article हजारीबाग : दो दिन से लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद

    Related Posts

    देश

    BREAKING : अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर मोइज अब्बास मा’रा गया, TTP ने किया था हमला

    June 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे, PM मोदी सहित कई नेताओं ने किया ट्वीट

    June 25, 2025
    देश

    शुभांशु शुक्ला आज रचेंगे इतिहास, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए होंगे रवाना

    June 25, 2025
    Latest Posts

    टंडवा में दीवार गिरने से महिला की मौ’त

    June 25, 2025

    झारखंड में 11 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    June 25, 2025

    चुनाव से पूर्व बिहार में खेला होना शुरू, RJD से जुड़े इंजीनियर सुनील पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप

    June 25, 2025

    BREAKING : अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर मोइज अब्बास मा’रा गया, TTP ने किया था हमला

    June 25, 2025

    सिल्ली में बाघ के घर में घुसने से हड़कंप, ग्रामीण ने दिखाई सूझबूझ

    June 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.